200 से अधिक भाजपा व आप कार्यकर्ता हिरासत में
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस) । भाजपा और आप के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक-दूसरे के पार्टी कार्यालयों की ओर मार्च कर रहे थे।
शिवकुमार व उनके सांसद भाई जिन्ना संस्कृति के समर्थक : ईश्वरप्पा
शिवमोग्गा, 2 फरवरी (आईएएनएस) । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और उनके छोटे भाई और कांग्रेस सांसद डी.के. सुरेश पर तीखा हमला करते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि वे पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की संस्कृति के समर्थक हैं और देश को बांटने के लिए 'षड्यंत्र' रच रहे हैं।
पुलिस ने बंगाल के दो जिलों में राहुल गांधी की न्याय यात्रा रैली को...
कोलकाता, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बीरभूम जिला पुलिस ने शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया है और चेतावनी दी है कि अगर रैली आयोजित की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विधानमंडल बजट सत्र की आज से शुरुआत, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की...
लखनऊ, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू होगा। वर्ष का प्रथम सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण में राज्यपाल सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगी। विपक्ष कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों व निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है।
अन्तरिम बजट देश के किसानों, आदिवासियों, गरीबों, युवाओं व महिलाओं साथ है धोखा :...
मुजफ्फरनगर 2 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुवार को देश की सरकार ने नई संसद में गुरुवार को अपना पहला अन्तरिम बजट पेश किया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रमवार योजनाओं सहित ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के हित में पेश किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को "केवल चुनावी ढ़कोसला और, देश के किसानों, आदिवासियों, गरीबों, महिलाओ और युवाओं के साथ धोखा " करार दिया।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में चर्चा आज
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज लोक सभा में चर्चा की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 5 फरवरी की शाम को इस पर हुई लंबी चर्चा का जवाब दे सकते हैं।
तेलुगू देशम पार्टी ने अंतरिम केंद्रीय बजट की सराहना की
अमरावती, 1 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने 2024-25 के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट की सराहना की, लेकिन आंध्र प्रदेश राज्य विभाजन में किए गए वादों को लागू करने के लिए धन जुटाने में पूरी तरह विफल रहने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की।
केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए चीनी सब्सिडी योजना दो साल के लिए बढ़ाई
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) वाले परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण योजना (पीडीएस) के माध्यम से वितरित चीनी सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2026 तक दो साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है।
अंतरिम बजट: अंतरिक्ष को अधिक, परमाणु ऊर्जा को कम
चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार कोप्रस्तुत अंतरिम बजट में दो रणनीतिक क्षेत्रों - अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा में से एक के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक और दूसरे के लिए कम बजटीय आवंटन का प्रस्ताव किया गया है।
अंतरिम बजट: वित्त मंत्री का फोकस किसान कल्याण व ग्रामीण मांग पर
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में पेश अंतरिम बजट में किसानों के कल्याण और ग्रामीण मांग में वृद्धि को प्राथमिकता दी।











