अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुए जो बाइडेन
वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की रेस से खुद के हटने का ऐलान कर दिया है। पिछले महीने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई एक बहस में खराब प्रदर्शन के बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि बाइडेन राष्ट्रपति की होड़ से बाहर हो सकते हैं।
सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर जारी प्रतिबंध खत्म
नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। यह जानकारी भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर जारी एक बयान में दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस आदेश का स्वागत किया है।
संसद का बजट सत्र सोमवार से होगा शुरू, पीएम मोदी मीडिया को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, 21 जुलाई ( आईएएनएस)। संसद का बजट सत्र सोमवार, 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में सुबह लगभग 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।
फोनपे के संस्थापक व सीईओ ने कर्नाटक जॉब कोटा बिल पर अपना रुख किया...
बेंगलुरु, 21 जुलाई (आईएएनएस)। फोनपे के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने रविवार को कर्नाटक के ड्राफ्ट जॉब रिजर्वेशन बिल के बारे में अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका इरादा कभी भी राज्य या यहां के लोगों का अपमान करने का नहीं था।
इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, चार बच्चों समेत सात लोग घायल
बेरूत, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायली सेना गाजा के अलावा अन्य जगहों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए हैं। इसमें चार विस्थापित सीरियाई बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए हैं।
इजरायल ने यमन में हौथी तेल ठिकानों पर की बमबारी, कई की मौत
सना/यरूशलेम, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने यमन में हौथी मिलिशिया से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की है। एक दिन पहले ही हौथी सैन्य समूह ने इजरायल के तेल अवीव में ड्रोन से हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला था।
विश्व धरोहर समिति की बैठक आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। रविवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति की बैठक का आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,'' यह पहली बार है, जब हमारा देश इस समिति की मेजबानी कर रहा है। मैं कल शाम सात बजे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। यह हमारी विरासत को संरक्षित करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।''
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट लगाने के योगी सरकार...
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया है कि मुस्लिम समाज कांवड़ियों का दिल खोलकर स्वागत करेगा।
दक्षिण कोरिया: सरकार को मेडिकल प्रोफेसरों की चेतावनी, जूनियर डॉक्टरों के प्रशिक्षण का करेंगे...
सोल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में पिछले कुछ समय से चिकित्सा-व्यवस्था को लेकर उठा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद के बीच दक्षिण कोरियाई मेडिकल प्रोफेसरों ने जूनियर डॉक्टरों के प्रशिक्षण का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
एससीओ को कमजोर करने में पाकिस्तान और चीन की भूमिका की ओर भारत का...
संयुक्त राष्ट्र, 20 जुलाई (आईएएनएस)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महत्व की प्रशंसा करते हुए भारत ने पाकिस्तान और चीन की भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा है कि दोनों देश इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।











