डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बनाया गया है। ट्रंप ने एक घंटे और तीस मिनट से अधिक समय तक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने माइग्रेशन, मुद्रास्फीति और विश्व मंच पर कमजोर हो रहे अमेरिका के बारे में बात की।

नेतन्याहू ने कहा, रफा क्रॉसिंग पर इजरायल का रहेगा नियंत्रण

यरूशलेम, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में रफा क्रॉसिंग का अचानक दौरा किया और पूरे गाजा-मिस्र सीमा पर इजरायल के नियंत्रण को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा, युद्ध विराम समझौता होने के बाद भी रफा क्रासिंग पर इजरायल का नियंत्रण रहेगा।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर मालिकों के नाम अंंकित करने के आदेश का...

मुजफ्फरनगर, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मुजफ्फरनगर के एसएसपी द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबा संचालकों व खानपान के अन्य दुकानों पर मालिकों नाम अंकित करने के लिए जारी आदेश का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने समर्थन किया है।

अमेरिकी राजदूत ने अदाणी के खावड़ा परियोजना स्थल का किया दौरा

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अदाणी समूह की दुनिया की सबसे बड़ी खावड़ा अक्षय ऊर्जा परियोजना का दौरा किया। यह इस बात का ताजा संकेत है कि समूह हिंडनबर्ग हमले से आगे बढ़ गया है और उसे नया समर्थन मिल रहा है।

पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ किया ‘स्नेह मिलन’ संवाद

नई दिल्ली,18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मुलाकात की। पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को 'स्नेह मिलन' का नाम दिया गया। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाने के बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों के साथ पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।

उत्तराखंड में लगभग पांच हजार होम स्टे को किया जाएगा ऑनलाइन : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 18 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में अब होमस्टे की बुकिंग ऑनलाइन होगी। इसके लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूटीटीएआरएएसटीएवाईएस डॉट कॉम बुकिंग की जा सकती है। किसी भी राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा यह पहली ऐसी पहल है, जहां राज्य प्रायोजित होम स्टे बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया गया है।

राजस्थान विधानसभा में गूंजा पाकिस्तान से आए विस्थापितों की नागरिकता का मामला

जयपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए अल्पसंख्यकों का मुद्दा चर्चा का विषय रहा। सदन शुरू होने पर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पूरक प्रश्न के माध्यम से विस्थापितों को नागरिकता देने का मुद्दा उठाया।

हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ढाका, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी की जिसमें देश भर में चल रहे बड़े पैमाने पर छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय छात्रों और नागरिकों से सतर्क रहने को कहा गया है। बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

बाइडेन कोविड 19 से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

वाशिंगटन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी सरगर्मियों के बीच जो बाइडेन कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। हालांकि लक्षण हल्के बताए जा रहे हैं।

रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत पर दबाव अनुचित : रूसी विदेश मंत्री...

संयुक्त राष्ट्र, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने वाली "एक महान शक्ति" है और मॉस्को के साथ उसके संबंधों को लेकर उस पर "पूरी तरह से अनुचित" दबाव बनाया जा रहा है।

खरी बात