भारतीय-अमेरिकी हरमीत ढिल्लों ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में की अरदास
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता और नागरिक अधिकार वकील हरमीत कौर ढिल्लों ने रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में सिर पर दुपट्टा रख कर अरदास (सिख प्रार्थना) की।
ट्रंप ने चुन लिया अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं जेडी वेंस
वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी से व्हाइट हाउस के लिए संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वेंस ओहायो से पहली बार सीनेटर बने और उनकी पत्नी भारतीय-अमेरिकी हैं।
नई दिल्ली में बांग्लादेशी उपायुक्तों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम
नई दिल्ली,16 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने 15 जुलाई से दिल्ली में सार्वजनिक नीति और शासन पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम शुरू किया है। खास बात यह है कि एक सप्ताह का यह स्पेशल प्रोग्राम बांग्लादेश के 16 उपायुक्तों के लिए शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के जिला कलेक्टरों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों पर भी चर्चा हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 20 जुलाई तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं राहत राशि : मुख्यमंत्री...
लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बाढ़ एवं जलभराव को ध्यान में रखते हुए आम जन, कृषि फसलों एवं पशुधन की सुरक्षा व सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराएं और इसका वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होगा।
महंगाई व बेरोजगारी को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार को घेरा
लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार से सवाल किया है।
अदाणी समूह हरित भविष्य के लिए मध्य प्रदेश को देगा 11 लाख पौधे
अहमदाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी समूह ने सोमवार को घोषणा की कि मार्च 2030 तक 10 करोड़ पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप समूह इंदौर में लगाये जाने वाले 51 लाख पौधों में से 11 लाख देने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार के साथ काम कर रहा है।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा...
देहरादून, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक ओर फैसला लिया है।
ऑस्ट्रेलिया में राजा चार्ल्स और रानी कैमिला का स्वागत करेंगे पीएम अल्बनीज
कैनबरा, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसकी पुष्टि की है।
गाजा में स्कूल पर इजरायली हमले में 12 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 15 जुलाई (आईएएनएस)। सेंट्रल गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 12 फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इस स्कूल में विस्थापित लोग रह रहे थे।
पूर्व प्रधानमंत्री ओली बने नेपाल की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख
काठमांडू, 14 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को रविवार को नई गठबंधन सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया।











