बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर बोले मांझी, ‘ कोई कितना माथा पीटे,...
हाजीपुर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है। एनडीए में शामिल जदयू इस मांग को लेकर एक बार फिर से मुखर हुई है, वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को इशारों ही इशारों में जदयू को यह बता दिया कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार को नहीं मिल सकता।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया सेंट्रल सिल्वर प्लांट का दौरा, कहा-आधुनिक मशीनों...
हाजीपुर, 13 जुलाई (आईएएनएस )। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी शनिवार को बिहार के हाजीपुर स्थित खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) के सेंट्रल सिल्वर प्लांट (सीएसपी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के कपास से सिल्वर और टेप बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
केसी वेणुगोपाल का केंद्र पर अपने फोन की जासूसी का आरोप, भाजपा ने कहा-जांच...
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर अपने फोन की जासूसी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता के आरोप को झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति बताते हुए सवाल किया कि आखिर ऐसा आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेता फोरेंसिक जांच के लिए अपना फोन जमा क्यों नहीं कराते हैं?
केंद्र ने ‘ड्रेज्ड सेडिमेंट्स के मूल्यवर्धन’ पर शोध प्रस्ताव को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) के एक शोध प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस शोध का पहला उद्देश्य ड्रेज्ड सेडिमेंट्स को विभिन्न निर्माण क्षेत्रों में इस्तेमाल के लायक बनाकर उसका मूल्यवर्धन करना है।
गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम बनाने की कवायद तेज
गोरखपुर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाये जाने की कवायद तेज हो गई है। वर्ष 1988 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर रह चुके गोरखपुर के नरेंद्र हिरवानी के नाम पर बनने वाले इस स्टेडियम में गोरखपुर समेत पूर्वांचल ही नहीं बल्कि बिहार के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
गाजा में हमास का वरिष्ठ कमांडर मारा गया
गाजा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमले की साजिश रचने में शामिल हमास का एक वरिष्ठ कमांडर गाजा शहर पर इजरायली हवाई हमले में मारा गया। इजरायल रक्षा बलों की ओर से ये बात कही गई है।
गुजरात को बदनाम करती रहती है कांग्रेस : भाजपा
भरूच, 13 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के भरूच में एक कंपनी द्वारा आयोजित इंटरव्यू में भगदड़ मचने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा इसे गुजरात मॉडल की असफलता व बेरोजगारी का परिणाम बताए जाने पर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस की आलोचना की है।
इजराइल के रक्षा मंत्री ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले की जांच की...
यरूशलेम, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच समिति गठित करने की मांग की है। उनके मुताबिक ये समिति सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के काम करने के तरीकों की जांच करेगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के विधायकों से विजन डाॅक्यूमेंट बनाने को कहा
भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने आगामी चार सालों के समग्र विकास के लिए विधायकों को विजन डाॅक्यूमेंट बनाने के निर्देश दिए हैं। विधायक अपने विजन डाॅक्यूमेंट में 100 करोड़ तक के कार्यों को शामिल कर सकेंगे। सरकार ने मूंग खरीदी के मामले में भी बड़ा फैसला किया है। अब समर्थन मूल्य पर किसान से आठ की जगह 12 क्विंटल मूंग खरीदी जाएगी।
आईएएस पूजा खेडकर का मामला बेहद गंभीर : राम कदम
मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। महिला आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर ने अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगावाया था। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर महाराष्ट्र भाजपा के विधायक राम कदम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।











