दाल के भाव पर दिए बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगवाया कृषि मंत्री सूर्य...
लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दाल के भाव को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान पर सियासत जारी है। अब इसको लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने होर्डिंग लगवाया है।
पंजाब में नशे से उजड़ा एक और परिवार, मानसा में ओवरडोज से युवक की...
मानसा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नशे से मौत की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पंजाब के मानसा जिले के कोटडा गांव से सामने आया है, जहां 28 साल के एक नौजवान की मौत होने के बाद गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है।
इराक ने कुर्दिस्तान में तुर्की के सैन्य घुसपैठ की निंदा की
बगदाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की के सैन्य घुसपैठ की निंदा की। परिषद ने इसे इराकी संप्रभुता का उल्लंघन भी बताया है।
लेबनान में हमलों के जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया
बेरूत, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह ने लेबनान में हमलों के जवाब में इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायली ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया।
गाजा में युद्ध विराम के बाद फिलिस्तीन में एक ही सरकार होगी : फिलिस्तीनी...
रामल्लाह, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने कहा है कि गाजा में युद्ध विराम हो जाने के बाद एक ही प्राधिकरण और सरकार फिलिस्तीन पर शासन करेगी यानी कि गाजा और वेस्ट बैंक में एक ही सरकार होगी।
राहुल गांधी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं : सतीश पूनिया
हिसार, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राहुल गांधी परिपक्व नहीं है। उनकी राजनीतिक सोच बच्चों वाली है। अगर कोरोना में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते तो देश की हालत खराब हो जाती।
भाजपा ने मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
देहरादून, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलौर सीट पर चल रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त वी वी आर सी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि मंगलौर में कांग्रेस के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
वियना में पीएम मोदी के स्वागत में हुआ भव्य समारोह
वियना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को वियना के फेडरल चांसरी में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 41 वर्षों में पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रिया में भव्य स्वागत, कार्ल नेहमर ने की मेजबानी
वियना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की।
खान यूनिस में स्कूल पर इजरायली हमले में 25 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 25 फिलिस्तीनी मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। दरअसल स्कूल के कैंपस में टेंट लगाकर कुछ लोग रह रहे थे जब इजरायल ने हमला किया।










