अमरवाड़ा में सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस व भाजपा ने झोंकी ताकत

छिंदवाड़ा, 4 जुलाई (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख करीब आने के साथ सियासी संग्राम तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

हाथरस हादसा: अजय राय ने की मृतकों के परिजनों के लिए नौकरी व एक...

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हाथरस की घटना पर बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे दुखद और बड़ी घटना हाथरस की हुई है। मैंने इतनी बड़ी घटना नहीं देखी। हादसे में बड़ी संख्या में गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों की मृत्यु हुई है। मैं पीड़ितों के परिवारों से मिला हूं और वहां बहुत भयावह स्थिति है। मैं अस्पताल गया लोगों से मिला। वहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

बेलारूस के संगठन में शामिल होने के साथ अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन शुरू

मास्को, 4 जुलाई (आईएएनएस)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक गुरुवार को अस्ताना में शुरू हुई। इस मौके पर बेलारूस को आधिकारिक तौर पर संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए 40,000 केंद्रों पर मतदान जारी, पीएम ऋषि सुनक...

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए गुरुवार को देशभर के करीब 40,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी अपना वोट डाला।

लेफ्टिनेंट-जनरल जेनी कैरिगनन कनाडा की पहली महिला सेना प्रमुख नियुक्त

ओटावा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लेफ्टिनेंट-जनरल जेनी कैरिगनन को देश की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। यह पहली बार है जब एक महिला को देश की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त किया गया है।

गाजा संघर्ष विराम समझौते पर हमास के जवाब की समीक्षा कर रहा है इजरायल...

यरूशलेम, 4 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा में संघर्ष विराम के लिए एक प्रस्तावित समझौते के मसौदे पर इजरायल को हमास की प्रतिक्रिया मिली है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मोसाद की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस प्रस्ताव में संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और बंधकों की रिहाई का समझौता भी शामिल है।

स्पीकर बिरला ने बदले शपथ के नियम, शपथ के समय नारे लगाने या कुछ...

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद सदन में 'जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और सबसे आखिर में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगा कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था। ओवैसी के अलावा कई अन्य सांसद भी संसद सदस्यता की शपथ लेने से पहले या बाद में सदन में नारे लगाते हुए भी नजर आए। इस पर विवाद बढ़ने के बाद अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों के शपथ ग्रहण को लेकर नियम को बदलते हुए इसे और ज्यादा कठोर बना दिया है।

शिक्षा मंत्री ने जारी किया शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशालय को नोटिस

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने पांच हजार शिक्षकों के स्थानांतरण को रोकने के प्रभारी मंत्री के आदेश की अवज्ञा करने पर शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन

लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया।

किसान, रोजगार, टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी ने की बात

नई दिल्ली, 03 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्विक परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न हुईं कि फर्टिलाइजर का बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया था, लेकिन हमने किसान को दिक्कत में नहीं आने दिया। हमने करीब करीब 12 लाख करोड़ रुपए फर्टिलाइजर में सब्सिडी दी है। यह भारत की आजादी के इतिहास में सर्वाधिक है। इसी का परिणाम है कि फर्टिलाइजर का इतना बड़ा बोझ किसान तक जाने नहीं दिया। सरकार ने इसे अपने कंधे पर उसको उठा लिया।

खरी बात