कांग्रेस ने कभी नहीं किया संविधान का सम्मान : सम्राट चौधरी
पटना, 25 जून (आईएएनएस)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां आपातकाल की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज हम सभी लोकतंत्र की हत्या यानी आपातकाल की बरसी पर इकट्ठा हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया। यहां तक कि संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ दिया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर में धारा 370 को नहीं हटा सकी।
इजरायल गाजा में युद्ध विराम प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध : नेतन्याहू
यरूशलम, 25 जून (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि देश बंधकों की रिहाई के बदले गाजा में युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पेश किए गए समझौते के प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिका से समझौते के बाद विकीलीक्स के संस्थापक असांजे ब्रिटेन की जेल से हुए...
लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अधिकारियों के साथ एक समझौते के बाद विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटेन की जेल से रिहा हो गए हैं।
रूस के दागेस्तान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
मास्को, 25 जून (आईएएनएस)। दक्षिणी रूस के दागेस्तान गणराज्य में रविवार को हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
दिल्ली के एलजी ने अवैध ढंग से कटवाए 1,100 पेड़ : सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में एक तरफ जहां जल संकट का मुद्दा अभी गरम ही है, वहीं एक नया मामला सामने आ गया है। इसके मुताबिक दिल्ली के रिज एरिया में 1100 पेड़ ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से काट दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के एलजी ने गैर कानूनी ढंग से इन पेड़ों को कटवाया। मामले का खुलासा सुप्रीम कोर्ट में हुआ।
सऊदी अरब में इस साल 1,301 हाजियों की मौत
रियाद, 24 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने घोषणा की है कि इस साल हज सीजन के दौरान 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हुई, जिनमें से 83 प्रतिशत अपंजीकृत थे।
नेतन्याहू ने कहा, गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होगी
यरूशलेम, 24 जून (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होने वाली है।
एस. जयशंकर ने आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर में किया पूजा-पाठ
नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं। विदेश मंत्री रविवार को आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर गए व मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ किया।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने की खबर निकली झूठी
अयोध्या, 23 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर फेक वीडियो व तस्वीरें वायरल होने की घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। अब अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम की चारदीवारी गिरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की तहकीकात करने पर इसमें कोई सच्चाई सामने नहीं आई। वीडियो फेक निकला।
इराक में हवाई हमलों में सात आईएस आतंकवादी मारे गए
बगदाद, 23 जून (आईएएनएस)। इराकी सेना ने दावा किया है कि बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए दो हवाई हमलों में सात आतंकवादी मारे गए हैं।











