बुलंदशहर पहुंचे केरल के गवर्नर ने सीएए को लेकर कहा, 1947 में किया गया...

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के थाना नरसेना इलाके के गांव खदोई में एक निजी प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

चाइनीज़ उत्पादों को हमने मार्केट से दूर कर दिया है : सीएम योगी

लखनऊ, 13 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चीन के उत्पादों को हमने अपने मार्केट से बहुत दूर कर दिया है। यही हमारे एमएसएमई यूनिट्स की ताकत का परिणाम है। इससे बड़ा राष्ट्रवाद क्या हो सकता है, अगर हमारे घर का उत्पाद मार्केट में छा रहा है, तो हमें भी उसे प्रोत्साहित करना होगा, प्रेरित कर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना होगा। ये कितनी खुशी की बात है कि हमारा उत्पाद मार्केट में छा रहा है और दुश्मन देश का उत्पाद मार्केट से दूर होता जा रहा है।

पुतिन के आलोचक नवलनी के सहयोगी लियोनिद वोल्कोव पर लिथुआनिया में हमला

वारसॉ, 13 मार्च (आईएएनएस)। रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के लंबे समय से सहयोगी लियोनिद वोल्कोव पर लिथुआनिया में उनके घर के बाहर हमला हुआ है।

संघर्षविराम वार्ता के लिए काहिरा जाएगा हमास का प्रतिनिधिमंडल, अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद

तेल अवीव, 13 मार्च (आईएएनएस)। संघर्षविराम वार्ता में पैदा हुए गतिरोध को खत्म करने को लेकर इस्माइल हानियेह के नेतृत्व में वरिष्ठ हमास नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मध्यस्थता वार्ता के लिए इस सप्ताह काहिरा का दौरा करेगा।

यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर का नया हथियार पैकेज भेजेगा अमेरिका

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर (23.4 करोड़ पाउंड) के सैन्य हथियार भेजेगा, जिसमें गोला-बारूद, रॉकेट और विमान भेदी मिसाइलें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों में व्हाइट हाउस के हवाले से यह बात कही गई है।

पूर्व सीएम ठाकरे ने शीर्ष भाजपा नेतृत्व द्वारा लगाए गए वंशवादी राजनीति के आरोप...

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उनके और अन्य विपक्षी नेताओं पर लगाए गए वंशवादी राजनीति के आरोप का जोरदार विरोध किया।

इमरान खान को जेल में बैठक करने की भी इजाजत नहीं, दो हफ्ते की...

रावलपिंडी, 12 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के जेल में बैठकें करने पर पाबंदी लगा दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल के अंदर बैठकें करने से दो सप्ताह के लिए रोक दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिटी को भी ‘स्मार्ट’ बना दिया : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 12 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जो विकास के साथ विरासत को भी संरक्षित करता है।

फरवरी में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 4 महीने के निचले स्तर 5.09 प्रतिशत पर

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी महीने में चार महीने के निचले स्तर 5.09 प्रतिशत पर आ गई, जिससे घरेलू बजट में कुछ राहत मिली है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के युवाओं से भारत से जुड़े रहने का किया आग्रह

पोर्ट लुइस, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को मॉरीशस के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गौरवशाली अतीत को पोषित करने और अपने उज्ज्वल भविष्य में निवेश करने के लिए भारत के साथ जुड़े रहें। देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए अपनी 'अमृत काल' यात्रा पर निकल पड़ा है।

खरी बात