अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन के बंदरगाह पर किए हवाई हमले

सना, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धक विमानों ने यमन के होदेइदा बंदरगाह शहर पर तीन हवाई हमले किए। यह जानकारी मीडिया दी ।

राजस्थान के सीएम ने अपनी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन, बोले, राम...

अयोध्या, 11 मार्च (आईएएनएस )। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुझे आज अयोध्या पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं।"

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर...

नई दिल्ली,11 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक सोमवार शाम को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में पार्टी 125 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करगी।

इजराइल के हमले में तीन लेबनानियों की मौत

बेरूत, 11 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि दक्षिणी लेबनान के हेब्बारिये गांव पर इजराइली हवाई हमले में इस्लामिक समूह की सैन्य शाखा अल-फज्र फोर्सेज के तीन सदस्य मारे गए और एक घायल हो गया।

गाजा में फिलीस्तीनी मृतकों की संख्या 31,000 से ज्‍यादा : मंत्रालय

गाजा, 11 मार्च (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 31,000 से ज्‍यादा हो गया है।

नेपाल में जनता समाजवादी पार्टी के उपेंद्र यादव ने ली उपप्रधानमंत्री पद की शपथ

काठमांडू, 10 मार्च (आईएएनएस)। जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने रविवार को नेपाल के उपप्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

राजनीतिक पिच पर उतरे यूसुफ, भाई इरफान ने साझा किया भावुक पोस्ट

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने भाई और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान के राजनीति में कदम रखने पर उनके लिए प्रोत्साहन और समर्थन के शब्द साझा किए।

केरल : पीएम मोदी 15 को पलक्कड़ उम्मीदवार के रोड शो में होंगे शामिल

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मार्च को केरल के पलक्कड़ में भाजपा उम्मीदवार कृष्णकुमार के रोड शो में शामिल होंगे। जनवरी के बाद से दक्षिणी राज्य की पीएम मोदी की यह चौथी यात्रा होगी।

यूपी में तुष्टिकरण का जहर भी पड़ रहा कमजोर : पीएम मोदी

आजमगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ के लोगों ने दिखा दिया कि परिवारवादी लोग, जिसे अपना गढ़ समझते थे, उसे दिनेश जैसे एक नौजवान ने ढहा दिया। इसलिए परिवारवादी लोग इतने बौखलाए हुए हैं। आए दिन मोदी को गाली दे रहे हैं। कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। वो ये भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। आज हिन्दुस्तान के हर कोने से आवाज आ रही है, हर कोई कह रहा है कि 'मैं हूं मोदी का परिवार'। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां मंदुरी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आजमगढ़ में विकास की गंगा बहा रहे पीएम : मुख्यमंत्री योगी

आजमगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से सात साल पहले, जो आजमगढ़ अपराध व माफिया गतिविधियों का गढ़ था, आज उसी आजमगढ़ में प्रधानमंत्री 'मनी की बौछार' कर रहे हैं। वे यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास अवसर पर यह बात कही।

खरी बात