योजनाओं के लोकार्पण को चुनावी चश्मे न देखें, यह विकसित भारत का संकल्प :...
आजमगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा चुनाव के मौसम में पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए योजनाओं की घोषणाएं करते थे। 2019 में हमने जो शिलान्यास किए, वो चुनाव के लिए नहीं किए। आज 2024 में मेहरबानी करके इसे चुनाव के नजर से न देखें।
पीएम मोदी ने किया लखनऊ के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन
लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आजमगढ़ से लखनऊ एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी भी मौजूद रहे।
महाकौशल व मालवा के कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में
भोपाल 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस को महाकौशल और मालवा इलाके में अपने लोगों को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं।
बिहार : लालू के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार
पटना, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को यादव के छह ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।
पीएम मोदी आज जाएंगे आजमगढ़, देंगे 782 विकास परियोजनाओं की सौगात
आजमगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ जाएंगे। इस दौरान वह यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।
गाजा में इजराइली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 30,960 :...
गाजा, 10 मार्च (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर जारी इजराइली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 30,960 हो गई है और 72,524 घायल हुए हैं।
लेबनान में इज़राइली हवाई हमले में तीन की मौत, नौ घायल
बेरूत, 10 मार्च (आईएएनएस)। लेबनानी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, उसके देश के दक्षिण में गांव खारबेट सेल्म में इजराइली हवाई हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।
हौथी ने मालवाहक जहाज व अमेरिकी युद्धपोतों पर ताजा हमले का किया दावा
सना, 10 मार्च (आईएएनएस)। यमन के हौथी समूह ने सिंगापुर के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज और लाल सागर व अदन की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर हमले का दावा किया है। समूह का यह भी कहना है कि मालवाहक जहाज भी अमेरिका का था।
गाजा में इजराइली हमले में 13 की मौत
गाजा, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मध्य गाजा में नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक मकान को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हवाई हमले में बच्चों सहित 13 फिलिस्तीनी मारे गए।
पंजाब कैबिनेट ने 3,842 अस्थायी न्यायिक पदों को स्थायी किया
चंडीगढ़, 9 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब कैबिनेट ने शनिवार को अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक शाखा की 3,842 अस्थायी पदों को स्थायी करने की मंजूरी दे दी।











