जंतर-मंतर मारपीट का मामला: स्वतंत्र भारद्वाज ने दाखिल की जमानत याचिका, 14 सितंबर को...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। स्वतंत्र भारद्वाज ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर बुरे फंसे चिदंबरम, नकवी ने कहा- ‘जब देश मजबूत होता...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी, वंदे मातरम विवाद, बसपा में आकाश आनंद को बाहर किए जाने और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। नकवी ने विपक्ष के बयानों को लेकर कई राजनीतिक तंज कसे और आरोप लगाया कि जब भी देश की वैश्विक छवि मजबूत होती है, विपक्ष उसे लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश करता है।

जयपुर में जेप्‍टो डार्क स्टोर पर छापा, 1550 डेयरी पैकेट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ...

जयपुर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत विभाग की एक केंद्रीय टीम ने गुरुवार को जयपुर के जगतपुरा में जेप्टो के 'डार्क स्टोर' (डिलीवरी-ओनली स्टोर) का औचक निरीक्षण किया।

कर्नाटक: शिवकुमार के सीएम के तौर पर 100 दिन पूरे, 5 लाख प्लॉट देने...

बेंगलुरु, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार ने गुरुवार को अपने कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर कई नई पहल शुरू कीं। इनमें 'सेवा वन', 'रैथा चैतन्य' स्किम, स्कूलों के लिए सीएसआर पोर्टल, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त बस पास, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) ऐप, 'वन कर्नाटक मोबिलिटी' ऐप और 'रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस' (आरईसीडी) लगाने का कार्यक्रम शामिल है।

तमिलनाडु में टीवीके को राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता, ‘सीटी’ का चुनाव...

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तमिलनाडु में 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) को राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता दी है और इसके लिए 'सीटी' का चुनाव चिह्न आरक्षित किया है। इससे विधानसभा चुनाव में सफल शुरुआत के बाद संगठन को एक स्थायी चुनावी पहचान मिली है।

बिहार बाढ़ के लिए कांग्रेस नहीं जिम्मेदार, जेडीयू सत्ता में रहते करे समाधान: राजेश...

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार में बाढ़ की स्थिति, वंदे मातरम को लेकर मचे विवाद, पी चिदंबरम की 'दिमागी नक्सल' टिप्पणी और पार्टी के भीतर अनुशासन समेत कई मुद्दों पर जदयू और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के बिहार की बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर पलटवार करते हुए राज्य सरकार से बाढ़ नियंत्रण और गाद की समस्या पर काम करके दिखाने की चुनौती दी।

तेलंगाना कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रुपए की बीमा योजना लागू करने वाला एकमात्र...

हैदराबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग स्टाफ और पेंशनभोगियों के लिए शुरू की गई 1 करोड़ रुपए की बीमा योजना देश में अपनी तरह की पहली योजना है।

2029 तक मिशन शिक्षित अरुणाचल के लक्ष्यों को हासिल करने का लक्ष्य: सीएम पेमा...

ईटानगर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को बहाल करने के लिए शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है। इसके लिए 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020' और 'मिशन शिक्षित अरुणाचल' को लागू किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य 2029 तक इन सुधारों के उद्देश्यों को हासिल करना है।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जंगलों की सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी आधारित तरीकों का...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को जंगल और पेड़ों के संसाधनों के आकलन, निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करने के लिए टेक्नोलॉजी-आधारित तरीकों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा। प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इस शनिवार, 12 सितंबर, को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह (चेंज-ऑफ-गार्ड) भी आयोजित नहीं किया जाएगा।

खरी बात