सुप्रीम कोर्ट के पास स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम ब्रिक्स समिट के दौरान रहेगा बंद
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स समिट के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक पाबंदियों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार से तीन दिनों के लिए अपना म्यूजियम बंद रखने का फैसला किया है।
राजस्थान निकाय चुनाव : ‘जनता का मूड बदल चुका है, भाजपा के रोड शो...
जयपुर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि जयपुर की जनता ने इस बार कांग्रेस को वापस लाने का मन बना लिया है।
सीआईडी निष्पक्ष और निर्भीक होकर जेपीएससी मामले में जांच कर रही है : राकेश...
रांची, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान, "राहुल गांधी विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं, इसलिए 'वंदे मातरम' के महत्व को कभी नहीं समझ सकते" पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ब्रिक्स का विरोध देशहित के खिलाफ, भारत को होगा कूटनीतिक और आर्थिक लाभ: रोहन...
अहमदाबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स का विरोध करना देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयास का विरोध करने जैसा है। मोदी सरकार का विरोध करते-करते कांग्रेस उन मुद्दों का भी विरोध करने लगी है, जिससे देश के हित जुड़े हैं।
वंदे मातरम विवाद: राहुल गांधी पर नितिन नवीन की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का...
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टिप्पणी के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला, जबकि भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी अध्यक्ष का बचाव करते हुए उनके बयान को सही ठहराया।
चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर दिलीप जायसवाल बोले- उन्हें कुछ समझ ही...
पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के 'दिमागी नक्सली' कहलाने पर गर्व वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी विपक्ष को यह बात नहीं कही थी। उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो देश के अंदर भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को तबाह करना चाहते हैं।
आंध्र प्रदेश: जगन ने लोकेश के इस्तीफे और डीएससी में ‘अनियमितताओं’ की सीबीआई जांच...
अमरावती, 10 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे और डीएससी 2025 की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इसमें अभूतपूर्व 'अनियमितताएं' हैं और उन उम्मीदवारों को आसानी से नौकरियां दे दी गईं जिन्होंने परीक्षा भी नहीं दी थी।
मायावती ने पहले भी लोगों को पार्टी से निकाला, फैसला वापसी भी लेती हैं...
लखनऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से आकाश आनंद को निष्कासित किए जाने और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास की घोषणा के बाद प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि मायावती कई बार पार्टी नेताओं पर कार्रवाई के बाद उन्हें दोबारा वापस भी लेती रही हैं। आकाश आनंद के मामले में आगे क्या होगा, यह कहना अभी मुश्किल है।
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, गुरु रविदास जयंती पर 231 करोड़ रुपये की विकास...
गांधीनगर, 10 सितंबर (आईएएनस)। गुजरात सरकार ने गुरुवार को सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती मनाने के मकसद से कई प्रोजेक्ट्स के लिए 231 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि आवंटित करने की घोषणा की।
त्रिपुरा में विलेज कमेटी चुनाव, 4,597 सीटों पर 10,890 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
अगरतला, 10 सितंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 10 साल बाद होने जा रहे विलेज कमेटी चुनावों के लिए 4,597 सीटों पर 10,890 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
