डोनाल्ड ट्रंप का बयान चुनावी भाषण का हिस्सा : स्वर्ण सिंह

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और चुनावी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली के अवसर पर बधाई दी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की। इस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अक्टूबर में जीएसटी संग्रह करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। गुड्स और सर्विस टैक्स (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में सालाना आधार पर 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल अक्टूबर में यह 1.72 लाख करोड़ रुपये था। यह जानकारी सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए डेटा से मिली।

प्रदूषण के खिलाफ जंग शुरू : 70 विधानसभाओं में 2-2 एंटी स्मॉग गन 3...

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को धूल प्रदूषण के खिलाफ ‘पानी छिड़काव अभियान’ की शुरुआत की। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को हराने के लिए पूरी दिल्ली में एंटी स्मॉग गन को रवाना किया है।

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर उज्जैन को खेल परिसर की सौगात

उज्जैन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के मौके पर उज्जैन को खेल परिसर की सौगात मिली है। यह खेल परिसर लगभग साढ़े 11 करोड़ की लागत से बना है। उज्जैन में नव निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी।

हेमंत सोरेन की चुनाव आयोग से मांग, भैयादूज से छठ तक सरकारी कर्मियों की...

रांची, 1 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के निर्वाचन आयोग से आठ नवंबर तक त्योहारों की श्रृंखला को देखते हुए राज्य के सरकारी कर्मियों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टी देने की मांग की है।

2019 से 24 के बीच हेमंत सोरेन की उम्र कैसे बढ़ गई सात साल?...

रांची, 1 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने संथाल परगना की बरहेट विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन के साथ, जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है। इसके पहले वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से चुनाव लड़ते हुए शपथ पत्र में अपनी उम्र 42 साल बताई थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।

महिलाओं को अपने शरीर के साथ क्या करना है यह ट्रंप नहीं बताएंगे: कमला...

नेवादा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नेवादा में एक रैली के दौरान गर्भपात और महिला अधिकारों को लेकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के रुख पर निशाना साधा। हैरिस ने सरकार के हस्तक्षेप के बिना 'महिलाओं के अपने शरीर के बारे में फैसला लेने के अधिकार' के प्रति डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिबद्धता को जाहिर किया।

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए रिंका को आर्थिक मदद देगी योगी सरकार

गोरखपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दो माह में विश्व कप और एशियन किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली गोरखपुर की रिंका सिंह चौधरी को आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए योगी सरकार आर्थिक मदद देगी।

कमला हैरिस के साक्षात्कार से छेड़छाड़ करने के आरोप में ट्रंप ने सीबीएस पर...

न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इस वजह से देश में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसी बीच रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीएस टीवी नेटवर्क पर मुकदमा दायर कर 10 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साक्षात्कार का “भ्रामक” संपादन चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया।

राजेश कुमार सिंह बने भारत के नए रक्षा सचिव

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह देश के नए रक्षा सचिव बनाए गए हैं। राजेश कुमार सिंह ने 1 नवंबर को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव का पदभार संभाला।

खरी बात