पीएम के नेतृत्व में देश के विकास के साथ मप्र ने बनाई अलग पहचान...
उज्जैन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश एक नवंबर को अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने इसे गौरवशाली क्षण करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह प्रगति कर रहा है, उसी तरह मध्य प्रदेश ने भी अलग पहचान बनाई है।
विहिप ने हिंदुओं की आवाज उठाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘धन्यवाद’, संयुक्त...
नई दिल्ली,1 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश के हिंदुओं की आवाज उठाने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं वर्तमान में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 'धन्यवाद' कहा है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है।
बिहार : आरसीपी सिंह की ‘आप सब की आवाज’ बन पाएगी लोगों की ‘आवाज’...
पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बिहार की सियासत में नई पारी खेलने को लेकर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं। सिंह ने नई पार्टी 'आप सब की आवाज' बनाकर न केवल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी बल्कि 140 सीटें भी तय कर दी। हालांकि इनकी नजर पहले अपने संगठन को मजबूत करने की है।
जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, तुरंत कराएं समाधान : मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं।
महमूद अल-मशहदानी होंगे इराकी संसद के नए अध्यक्ष
बगदाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इराकी संसद के नए अध्यक्ष महमूद अल-मशहदानी होंगे। देश में राजनीतिक पार्टियों के मतभेद के कारण यह पद लगभग एक साल से रिक्त था। यह जानकारी इराकी संसद ने दी।
ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों की निंदा की
न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेंगे।
अल्जीरिया और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
अल्जीयर्स, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्री मोहम्मद अर्काब देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस के दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने रूस के स्टेट ड्यूमा के उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव दावानकोव से मुलाकात कर चर्चा की। यह जानकारी अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई।
उत्तर कोरिया ने किया अपनी नई आईसीबीएम ‘ह्वासोंग-19’ का सफल परीक्षण
सियोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अपनी नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ह्वासोंग-19 का सफल परीक्षण किया है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया के हवाले से दी। इस परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा कि देश ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए एक मजबूत स्थिति हासिल कर ली है।
करोड़पति रामास्वामी ने ट्रंप समर्थकों के खिलाफ बाइडेन की टिप्पणी के विरोध में उठाया...
न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फार्मास्युटिकल उद्योगपति विवेक रामास्वामी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को "कचरा" कहा। इसके जवाब में रामास्वामी ने कचरा ट्रक के कर्मचारियों के साथ सड़क पर कचरा उठाने का काम किया।
रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात : ब्लिंकन
वाशिंगटन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि लगभग 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी फ्रंट लाइन वाले कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है, और आने वाले दिनों में ये सैनिक युद्ध में उतर सकते हैं।










