उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने चेन्नई में 9वें सिद्ध दिवस का उद्घाटन किया, सिद्ध को जीवित...

चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को चेन्नई के कलाईवनार आरंगम में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सिद्ध चिकित्सा को आधुनिक दुनिया के लिए एक समग्र, निवारक और सतत स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में रेखांकित किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

झारखंड : नकली आईएएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

पलामू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हुसैनाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई वर्षों से खुद को आईएएस और आईपीटीएएफएस अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। आरोपी राजेश कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में असफल रहने के बाद यह फर्जीवाड़ा शुरू किया था।

वीबी-जी राम जी पर भ्रम दूर करने के लिए 7 जनवरी से शुरू होगा...

चंडीगढ़, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी गरीबों के हित में लाई गई योजना वीबी-जी राम जी के बारे में जनता को सूचित करने के लिए 7 जनवरी से जागरूकता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत फाजिल्का जिले से होगी।

सरफराज, शमी और सिराज हैं तो रहमान की जरूरत नहीं है: आनंद दुबे

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि हमारे पास सरफराज खान, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं तो फिर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की क्या जरूरत है?

संजय निषाद का अजय चौटाला के बयान पर पलटवार, बोले- ऐसी भाषा पर हो...

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि भारत में भी शासकों को सड़कों पर दौड़ाकर पीटना होगा। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग समाज में भ्रम और त्रासदी पैदा करने का काम करते हैं।

मुस्तफिजुर विवाद पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी, बीसीसीआई ने दबाव में लिया फैसला

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद लिया गया। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में शामिल करने की अनुमति खुद बीसीसीआई ने दी थी।

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 10 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का ऐलान

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के अधिकार आधारित स्वरूप की रक्षा के लिए देशभर में बड़े जनआंदोलन की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) को पत्र लिखकर 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जानकारी दी है।

राहुल गांधी पर बोले नीरज कुमार, विदेश यात्रा पर जाना कोई अपराध नहीं

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर कहा कि विदेश यात्रा पर जाना कोई अपराध नहीं है।

केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू मादक पदार्थ जब्ती मामले में दोषी करार, 1990...

तिरुवनंतपुरम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। केरल में तिरुवनंतपुरम की अदालत ने पूर्व परिवहन मंत्री एंटनी राजू को 1990 में दर्ज मादक पदार्थ जब्ती के एक मामले में शनिवार को सबूतों से छेड़छाड़ का दोषी पाया। यह फैसला उस मामले में आया है, जिसने केरल की राजनीति और न्यायिक प्रक्रिया में लंबे समय तक विवाद खड़ा कर दिया था।

खरी बात