गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, गुरु रविदास जयंती पर 231 करोड़ रुपये की विकास...

गांधीनगर, 10 सितंबर (आईएएनस)। गुजरात सरकार ने गुरुवार को सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती मनाने के मकसद से कई प्रोजेक्ट्स के लिए 231 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि आवंटित करने की घोषणा की।

त्रिपुरा में विलेज कमेटी चुनाव, 4,597 सीटों पर 10,890 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

अगरतला, 10 सितंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 10 साल बाद होने जा रहे विलेज कमेटी चुनावों के लिए 4,597 सीटों पर 10,890 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

असम के आदर्श विद्यालयों से बच्चों को मिल रहा ‘बेस्ट’ जैसा माहौल : हिमंता...

गुवाहाटी, 10 सितंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ने आदर्श विद्यालय पहल के जरिए राज्य में सरकारी स्कूलों की पूरी सोच ही बदल दी है। इन स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

गुजरात में पॉक्सो मामलों में तेज न्याय : 5 साल में 1,785 फैसले, 908...

गांधीनगर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर अदालतें सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2022 से अगस्त 2026 के बीच पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अदालतों ने 1,785 फैसले सुनाए हैं। इनमें 908 आरोपियों को उम्रकैद और 16 को मौत की सजा दी गई है।

कांग्रेस नेताओं का पंजाब सरकार पर आरोप; मंत्री से सवाल पूछा तो पुलिस घर...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के संगरूर में आत्महत्या के मामले को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री से अपने जिले के मंत्री को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद उस पर दबाव बनाया गया। मंत्री के लोगों ने उसे डांटा और पुलिस उसके घर पहुंची। सरपंच या चेयरमैन की ओर से भी उसे परेशान किया गया, जिसके बाद मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।

सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होते ही अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय गिरफ्तार

कोलकाता, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को पश्चिम मिदनापुर जिले के सालबोनी में कथित करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

गुलजार सिंह मौत मामला : अकाली दल ने वित्त मंत्री चीमा पर एफआईआर और...

चंडीगढ़, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के संगरूर जिले के गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पीड़ित परिवार का साथ देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने 6 अक्टूबर को होने वाले मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने पूर्व एआईएडीएमके विधायक के. मरगतम कुमारवेल और पी. सत्यभामा को मैदान में उतारा है।

सागर के शराब कांड पर उमंग सिंघार का तंज, बोले-सीएम का दौरा सिर्फ फोटो...

भोपाल 10 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रवास पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री यादव का दर्दनाक त्रासदी पर हुआ दौरा सिर्फ एक फोटो सेशन बनकर रह गया है।

‘जीवित रहने तक लोगों की सेवा करना चाहता हूं’, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर...

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ समाजसेवी और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरे अन्ना हजारे को गुरुवार को बॉम्बे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें करीब 10 दिन पहले मूत्र संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खरी बात