Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कह दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। इसी बीच, अब भाजपा नेताओं ने खड़गे के इस बयान को 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया है।

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है:...

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ के लिए 166 अरब डॉलर की क्लेम विंडो खोलने के बाद दिया जा रहा है, जिसे अमेरिकी अदालतों ने रद्द कर दिया था। यह जानकारी ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।

‘ओसामा और जाकिर नाइक के हमदर्दों की राजनीतिक साजिश’, खड़गे के बयान पर भाजपा...

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री और भाजपा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कह दिया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए और खड़गे के बयान को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

नए वैश्विक माहौल में भारत-कनाडा व्यापार वार्ता का बढ़ा महत्व

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता अतीत में दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण बाधित हुई थी, लेकिन इस साल मार्च में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान बातचीत फिर शुरू होने से दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध बनाने का नया मौका मिला है। यह बात कनाडा में भारत के पूर्व उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कही है।

न्यायपालिका की गरिमा के लिए जज को खुद केस से अलग होना चाहिए: अनुराग...

रोहतक, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की कथित आबकारी नीति मामले में सुनवाई को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में केजरीवाल ने मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को केस से हटाने की मांग की थी। अदालत के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ और एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन को बताया...

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया। उन्होंने अलोकतांत्रिक शब्दों के जरिए राजनीतिक बयानबाजी की, जिसका विरोध होना शुरू हो गया है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में लेखिका मधु किश्वर के...

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जानी-मानी लेखिका मधु किश्वर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो साझा करने के आरोप में उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

तमिलनाडु में स्टालिन बेहद लोकप्रिय, विकल्प की जरुरत नहीं : अरविंद केजरीवाल

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए तमिलनाडु की राजनीति और मौजूदा हालात पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने डीएमके और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की जमकर तारीफ की।

पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब का अटक पिछले कुछ साल से सुर्खियों में है। यहां सोने का बड़ा भंडार मिला और अब इस पर खनन का काम चालू है। इस बीच जिनकी जमीन है यानी भू-स्वामी उन्हीं के खिलाफ सरकार ने केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि ये लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं।

बिहार: नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को बनाया जदयू विधायक दल का नेता

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सबसे विश्वासपात्र नेता श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता बनाया है। इस संबंध में बाकायदा अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई।

खरी बात