तमिलनाडु में स्टालिन बेहद लोकप्रिय, विकल्प की जरुरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए तमिलनाडु की राजनीति और मौजूदा हालात पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने डीएमके और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की जमकर तारीफ की।
पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल
इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब का अटक पिछले कुछ साल से सुर्खियों में है। यहां सोने का बड़ा भंडार मिला और अब इस पर खनन का काम चालू है। इस बीच जिनकी जमीन है यानी भू-स्वामी उन्हीं के खिलाफ सरकार ने केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि ये लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं।
बिहार: नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को बनाया जदयू विधायक दल का नेता
पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सबसे विश्वासपात्र नेता श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता बनाया है। इस संबंध में बाकायदा अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई।
बंगाल की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए बदलनी होगी सरकार: धर्मेंद्र प्रधान
बारानगर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बारानगर से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल का माहौल भाजपा के पक्ष में है और बंगाल की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार बदलनी होगी।
परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण टाल रही केंद्र सरकार : जयराम रमेश
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में देरी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहले ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद केंद्र ने अभी तक महिला आरक्षण लागू नहीं किया है।
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के केस न छोड़ने पर मनोज झा का तंज, कहा- संवैधानिक...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आबकारी नीति मामले में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खुद को अलग करने की मांग वाली याचिका खारिज किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
विजय का डीएमके और भाजपा पर हमला, खुद को बताया जनता की आवाज
चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु के लोगों से एक भावुक अपील करते हुए अपनी पार्टी के समर्थन में वोट देने को कहा है। 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने लोगों से 'सीटी' चुनाव चिन्ह पर वोट देने की बात कही।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: विष्णुदेव साय
रायपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताते हुए कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के शासन से त्रस्त है। बदलाव की ओर जनता देख रही है, मुझे लगता है कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी।
बंगाल में भाजपा सत्ता में आई तो घुसपैठियों को बाहर करेंगे : अमित शाह
आसनसोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से अपनी पार्टी के वादों को दोहराया। इसके साथ ही टीएमसी सरकार पर जुबानी हमला बोला।
तमिलनाडु की जनता स्टालिन को सबक सिखाने के लिए एनडीए को जबरदस्त जीत दिलाएगी:...
चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु की जनता 'मिस्टर स्टालिन' को सबक सिखाने के लिए एनडीए को भारी जीत दिलाएगी।

