बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट असम में अकेले चुनाव लड़ेगा
गुवाहाटी, 11 मार्च (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस की पूर्व सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने सोमवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च को आएगी महाराष्ट्र
मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च (मंगलवार) को नंदुरबार से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और यह मुंबई के दादर में चैत्यभूमि पर समाप्त होगी, जहां बीआर अंबेडकर का अंतिम संस्कार हुआ था। पार्टी के नेताओं ने ये जानकारी दी।
बिहार : सीएए लागू करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, मांझी ने...
पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया है।
रायपुर में महापंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री पाटिल बोले- सरपंच गांव के विकास की...
रायपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री पंचायती राज कपिल मोरेश्वर पाटिल ने सरपंच को गांव के विकास की चाबी बताया।
बिलासपुर से श्रीरामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए श्रद्धालु
बिलासपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए राज्य के श्रद्धालुओं को भेजने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक जत्था स्पेशल आस्था ट्रेन बिलासपुर से रवाना किया गया। रायगढ़ जिले से अयोध्या धाम दर्शन के लिए पहले जत्थे में जिले से कुल 112 यात्री शामिल हैं। इनमें 84 ग्रामीण और 28 शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हैं।
सीएए लागू करने का निर्णय मनुष्यता को आह्लादित करने वाला : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 11 मार्च (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में लागू हुए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे मनुष्यता को आह्लादित करने वाला निर्णय बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार की शाम किए गए एक पोस्ट में केंद्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताया।
यूरोपीय देशों की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत
देहरादून, 11 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सोमवार को राज्य की शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विभागीय अधिकारियों के साथ फिनलैंड और स्विट्जरलैंड के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए।
जमशेदपुर का ऐसा कॉलेज, जहां हेलमेट पहनकर क्लास कर रहे हैं छात्र
जमशेदपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज की इमारत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब स्टूडेंट अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर क्लास पहुंच रहे हैं। इससे संबंधित एक वीडियो सोमवार को वायरल भी हुआ।
राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस में अपने समकक्ष रूपुन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे...
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अपने समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपुन से मुलाकात के दौरान भारत और मॉरीशस के बीच लंबे समय से चले आ रहे और करीबी संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
महाराष्ट्र कैबिनेट ने अयोध्या में राज्य गेस्टहाउस के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के...
मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सोमवार को अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 67.14 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी।











