आईएसएल 2025-26: ड्रॉ रहा बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी के बीच हुआ मुकाबला
बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में शनिवार को बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मौके तो कई बनाए, लेकिन गोल करने में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलों पर आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में हिस्सा लिया
श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में खेलों पर आयोजित राष्ट्रीय 'चिंतन शिविर' को संबोधित किया। युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित यह तीन-दिवसीय कार्यक्रम खेलों में प्रमुख नीतिगत चुनौतियों, केंद्र-राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय को मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति में बदलने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री, खेल प्रशासक, राज्यों के प्रधान सचिव और राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
आईपीएल 2026: तेज गेंदबाज खलील अहमद की सफल रही सर्जरी
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने फैंस को अच्छी खबर दी है। चोटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है, जिन्हें दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर होना पड़ा था।
‘उनकी हालत स्थिर है’, दिल्ली कैपिटल्स ने दिया लुंगी एनगिडी की इंजरी पर बड़ा...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कैच पकड़ने के प्रयास में सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया था।
महिला वनडे: शतक चूकीं हसिनी परेरा, बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर श्रीलंका ने...
राजशाही, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मेहमान श्रीलंकाई टीम ने शनिवार को शाहिद कमरुज्जमां स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 7 विकेट से जीता।
पीबीकेएस ने चेज किया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, डीसी के खिलाफ दर्ज...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।
आईपीएल 2026: ‘हाई स्कोरिंग’ मैच में पंजाब किंग्स की जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पीबीकेएस ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती बना ली है। पंजाब किंग्स 7 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 7 मुकाबलों में चौथी हार मिली है।
डीसी बनाम पीबीकेएस: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस) आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। यह डीसी का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, सरमिन सुल्ताना को मौका
ढाका, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय महिला टीम घोषित कर दी है। टॉप-ऑर्डर बैटर सरमिन सुल्ताना को बांग्लादेशी टीम में शामिल किया है, जबकि फरगाना हक को बाहर कर दिया गया है।
डीसी बनाम पीबीकेएस: केएल राहुल ने ऐतिहासिक पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल के बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकली। राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली।

