‘लेवांडोव्स्की एक बड़े विदाई समारोह का हकदार हैं’: बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक

बार्सिलोना, 16 मई (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक ने क्लब छोड़ने की घोषणा करने वाले स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के लिए बड़ा विदाई समारोह आयोजित किए जाने की मांग की है। फ्लिक ने कहा कि यह पोलिश स्टार एक बड़े विदाई समारोह का हकदार है। फ्लिक ने कहा कि इस अनुभवी स्ट्राइकर को कोचिंग देना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है।

आईपीएल 2026: जीटी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, केकेआर की नजर बड़े स्कोर पर

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इडेन गार्डेन्स में खेला जा रहा है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की बार्सिलोना से अलग होंगे, क्लब के 14वें सबसे सफल खिलाड़ी के रूप...

बार्सिलोना, 16 मई (आईएएनएस)। ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने सीजन के आखिर में टीम छोड़ने की पुष्टि कर दी है। उनका स्पेनिश दिग्गज क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसी समय खत्म हो रहा है। 2022 की गर्मियों में बायर्न से आने के बाद, यह स्ट्राइकर कैटलन दिग्गज क्लब के साथ तीन ला लीगा खिताब, कोपा डेल रे, और तीन स्पेनिश सुपर कप जीतने के बाद टीम से अलग हो रहा है।

आकाश का ‘चिट सेलिब्रेशन’ बकवास, इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए: अंबाती रायुडू

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग ने सिर्फ क्रिकेट को ही नहीं बदला है, बल्कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सफलता के जश्न को भी प्रभावित किया है। विकेट लेने पर गेंदबाज या फिर शतक या अर्धशतक लगाने पर कई बल्लेबाजों के जश्न मनाने का तरीका काफी अलग नजर आता है। एलएसजी और सीएसके मैच के दौरान एलएसजी के गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट लेने के बाद एक पर्ची पॉकेट से निकालते हुए जश्न मनाया।

आईपीएल 2026: नई ऊर्जा से भरी राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम जीत...

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम रविवार शाम अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 'करो या मरो' वाले मुकाबले में उतरेगी। नई ऊर्जा से भरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत वाली अपनी लय को वापस पाने और प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

किलियन एम्बाप्पे के साथ मेरे संबंध सामान्य हैं: अल्वारो अर्बेलोआ

मैड्रिड, 16 मई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ को ला लीगा सीजन के आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस के सामने मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा। उन्हें स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के साथ अपने संबंधों को लेकर कुछ असहज करने वाले सवालों के जवाब देने पड़े।

महज 14 की उम्र में हौसले की मिसाल बने बॉक्सर यासिर, सीएम अब्दुल्ला ने...

जम्मू, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी के किशोर मुक्केबाज मोहम्मद यासिर को ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के अंडर-15 वर्ग में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। यासिर ने लड़कों के 58 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुललोह करीमजोनोव के खिलाफ 3:2 के करीबी अंतर से जीत हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम किया था।

‘कार्तिक शर्मा मध्यक्रम के एक बेहतरीन बल्लेबाज बन रहे हैं’: अंबाती रायुडू

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 71 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक बेहतरीन मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभर रहे हैं।

दूसरा टेस्ट: लिटन दास का शतक, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली पारी 278...

सिलहट, 16 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज शनिवार से सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। लिटन दास के शतक के बावजूद बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी...

धर्मशाला, 16 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 61वां मैच खेला जाएगा। आरसीबी का मकसद इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना होगा।

खरी बात