दूसरा टेस्ट: लिटन दास का शतक, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली पारी 278...
सिलहट, 16 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज शनिवार से सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। लिटन दास के शतक के बावजूद बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे।
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी...
धर्मशाला, 16 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 61वां मैच खेला जाएगा। आरसीबी का मकसद इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना होगा।
17 मई 2010: भारतीय मुक्केबाजों ने रचा था इतिहास, इंग्लैंड को पीछे छोड़ हासिल...
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में मुक्केबाजी बहुत तेजी और मजबूती से बढ़ता हुआ खेल है। पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार मौजूदगी पिछले एक दशक में दर्ज कराई है। ओलंपिक हो या विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल हों या कॉमनेवल्थ गेम्स हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय मुक्केबाजों का जलवा दिखा है। मुक्केबाजी की दुनिया में भारतीयों का जलवा दिखने वाला है, इसकी झलक हमें 16 साल पहले 17 मई 2010 को मिली थी।
अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की बैठक, मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर संशय
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आगामी तिमाही बैठकें इस महीने के आखिर में भारत के अहमदाबाद में होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच तनाव के चलते मोहसिन नकवी के इसमें शामिल होने पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
चेन्नई, 16 मई (आईएएनएस)। तीसरी नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा ने शनिवार को 'दोहरी' जीत हासिल की, जिन्होंने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ मिलकर मेंस और विमेंस के डबल्स खिताब जीतने के बाद, एक साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया।
सीएम योगी ने ‘गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम’ का शिलान्यास किया, कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश...
गोरखपुर, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में शनिवार को 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, स्थानीय सांसद रवि किशन, खेल मंत्रालय के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
आईपीएल 2026 : बाउचर ने सीएसके के खिलाफ मार्श की ‘मास्टरक्लास’ पारी को सराहा
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेली गई मिचेल मार्श की 90 रनों की आतिशी पारी को मास्टरक्लास बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हालात पूरी तरह से मार्श के अनुकूल थे।
‘हमें ट्रेनिंग की रुकावटों को तोड़ना होगा’, हिमाचल की पहाड़ियों से भारत की रिकॉर्ड...
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में लंबी दूरी की दौड़ को अक्सर क्रिकेट और दूसरे लोकप्रिय खेलों जितना महत्व और पहचान नहीं मिल पाती है। हालांकि, सावन बरवाल ने साबित किया कि मेहनत और लगातार अभ्यास से अलग पहचान बनाई जा सकती है। देश के सबसे होनहार मैराथन रनर में से एक बनने का रास्ता भीड़-भाड़ वाले एरीना से दूर, हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर की शांत पहाड़ियों से शुरू हुआ, जहां धैर्य सिर्फ ट्रेनिंग कैंप में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी बनता है।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: बुरी तरह चोटिल हुए हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा...
सिलहट, 16 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली गेंदबाजी करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हसन को स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।
‘गेंदबाजी में दिन खराब था’, एलएसजी के खिलाफ मिली हार पर बोले कप्तान ऋतुराज
लखनऊ, 16 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माना कि गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन टीम की हार का मुख्य कारण रहा।

