अबू धाबी टी10: डेक्कन ग्लेडिएटर्स लगातार चौथे सीजन फाइनल में

अबू धाबी, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने जायद क्रिकेट स्टेडियम में 2024 अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के क्वालीफायर 1 में मॉरिसविले सैम्प आर्मी को हरा दिया, जिसने राउंड-रॉबिन चरण में शानदार प्रदर्शन किया था।

कोएट्जी के श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और पाकिस्तान दौरे से बाहर होने के...

जोहानसबर्ग, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी के कमर में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सभी प्रारूपों की सीरीज से बाहर होने के बाद अनकैप्ड क्वेना मफाका को दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

हमें जो भी समय मिला, हमने उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश की :...

कैनबरा, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के कप्तान रोहित शर्मा रविवार को मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश को छह विकेट से हराने के बाद अभ्यास मैच के समय में कटौती से खुश हैं।

देवांक दलाल की नजरें पटना पाइरेट्स के लिए चौथे खिताब पर

नोएडा, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की हाई-स्टेक दुनिया में पटना पाइरेट्स सिर्फ एक खेल नहीं खेल रहे हैं, वे एक विरासत गढ़ रहे हैं। शनिवार को बेंगलुरु बुल्स पर उनकी शानदार 54-29 की जीत उनके प्रयासों का प्रमाण है, जिसकी अगुवाई देवांक दलाल और अयान लोहचब की बेहतरीन रेडिंग जोड़ी ने की।

टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च है, उसकी प्रतिष्ठा बनाये रखूंगा : जय शाह

दुबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। एक दिसंबर को आईसीसी के नए अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले से जय शाह ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च है और उसकी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए वह हरसंभव कार्य करेंगे।

हर्षित राणा का चौका, गिल का अर्धशतक, भारत ने गुलाबी गेंद के अभ्यास मैच...

कैनबरा, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। हर्षित राणा (4-44) की घातक गेंदबाजी और बाएं अंगूठे की चोट से उबरकर वापसी कर रहे शुभमन गिल (50 रिटायर्ड) के शानदार अर्धशतक से भारत ने रविवार को यहां मनुका ओवल में 50 ओवर के गुलाबी गेंद के अभ्यास मैच में प्रधानमंत्री एकादश को छह विकेट से हरा दिया।

महिला जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, ज्योति कप्तान

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है, जो 7 से 15 दिसंबर 2024 तक मस्कट, ओमान में होने वाला है।

सैयद मोदी इंटरनेशनल: पीवी सिंधु ने जुलाई 2022 के बाद पहला खिताब जीता; ट्रीसा-गायत्री...

लखनऊ, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल महिला एकल फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर दो साल से अधिक समय के बाद अपना पहला खिताब जीता।

विस्तार की कोई योजना नहीं, अभी विकास पर ध्यान: ग्रीम स्मिथ

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस) दक्षिण अफ्रीका की फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग एसए20 जनवरी-फरवरी 2025 में अपने तीसरे सीजन की मेजबानी के लिए तैयार है, लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ इसकी अब तक की प्रगति से काफी खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे अभी विस्तार और नवाचार करने के इच्छुक नहीं हैं।

पंजाब एफसी के निखिल प्रभु ने टीम की मानसिकता पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई फुटबॉल एरेना में पंजाब एफसी की मुंबई सिटी एफसी पर 3-0 की बड़ी जीत के बाद, मुख्य कोच पानागियोटिस डिलम्परिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ग्रीक मैनेजर को अपनी टीम से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैंने तुमसे कहा था कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं।'

खरी बात