फिक्की ने खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को देश के प्रतिष्ठित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड...

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। खेलों के क्षेत्र में फिक्की द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित "इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024" इस बार खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को खेलों में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

लाबुशेन को अपने खराब फॉर्म को सुधारने का तरीका खोजना होगा : पोंटिंग

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को वास्तव में अपने खराब फॉर्म को सुधारने का तरीका खोजना होगा। लाबुशेन ने पहले टेस्ट में सिर्फ दो और तीन रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में भारत के खिलाफ 295 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहली बार जीता महिला बिग बैश लीग खिताब

मेलबर्न, 1 दिसंबर (आईएएनएस। मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश से प्रभावित फाइनल में डीएलएस पद्धति के जरिए ब्रिसबेन हीट को सात रनों से हराकर अपना पहला महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) खिताब जीता है। इस जीत के साथ रेनेगेड्स का सबसे निचले पायदान से चैंपियन बनने का परीकथा जैसा सफर पूरा हुआ।

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च, 1 दिसंबर (आईएएनएस) जैकब बेथेल के डेब्यू पर नाबाद अर्धशतक और उसके बाद ब्रायडन कार्स (6-42) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन आठ विकेट से जीत दर्ज की।

हर्षित राणा की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम 11 को 240 रन पर समेटा

कैनबरा, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाजी आलराउंडर हर्षित राणा के (4-44) के खतरनाक स्पैल की बदौलत भारत ने रविवार को मनुका ओवल में पिंक बॉल से खेले गए अभ्यास मैच में आस्ट्रेलियाई पीएम 11 को 43.2 ओवर में 240 रन पर आउट कर दिया।

आईसीसी बैठक में भी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन को लेकर नहीं बनी बात

दुबई,1 दिसंबर (आईएएनएस)। शुक्रवार को हुई ऑनलाइन आईसीसी बैठक के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इस बीच, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी दुबई में मौजूद थे और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम की भारत पर जीत पर चर्चा कर रहे थे। सभी की निगाहें इस पर टिकी थीं कि पीसीबी, बीसीसीआई और आईसीसी अगले साल के टूर्नामेंट पर कोई सहमति बना पाएंगे या नहीं।

जय शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसले से पहले संभाली आईसीसी की कुर्सी

दुबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। आईसीसी के चेयरमैन के रूप में रविवार को अपना कार्यकाल शुरू करने जा रहे जय शाह ने ओलंपिक में खेल की उपस्थिति का लाभ उठाने और दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे बेन स्टोक्स

क्राइस्टचर्च, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि वह रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टोक्स पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने हेगले ओवल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की 8 विकेट की जीत के साथ टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

खरी बात