वर्ल्ड बधिर शूटिंग चैंपियनशिप: मिक्स्ड एयर राइफल में भारत को स्वर्ण और रजत

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय दल ने जर्मनी के हनोवर में आयोजित दूसरी विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप 2024 के तीसरे दिन 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। माहित संधू और धनुष श्रीकांत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि नताशा जोशी और मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने रजत पदक जीता।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत हासिल की

रावलपिंडी (पाकिस्तान), 3 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने अद्भुत संयम और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को छह विकेट से हराकर 2-0 से ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की।

लॉर्ड्स 11-15 जून 2025 तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करेगा

दुबई, 3 सितंबर (आईएएनएस) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि तीसरा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 11 से 15 जून, 2025 तक तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

अवनि महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 के फाइनल में पहुंची

चेटोरौक्स, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की अवनी लेखरा यहां चेटोरौक्स शूटिंग रेंज में क्वालीफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 के फाइनल में पहुंच गईं।

स्टिमैक ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल टीम मंगलवार को मॉरीशस का सामना करेगी और इसी के साथ मनोलो मार्क्वेज युग की शुरुआत भी होगी। मुख्य कोच के रूप में स्पेनिश दिग्गज की नियुक्ति के बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पैरा शटलर निथ्या श्री ने महिला एकल एसएच6 में कांस्य पदक जीता

पेरिस, 3 सितंबर (आईएएनएस) भारत की सुमति सिवान निथ्या श्री ने सोमवार शाम यहां महिला एकल एसएच6 वर्ग में इंडोनेशिया की पूर्व विश्व चैंपियन रीना लार्लिना को 2-0 से हराकर अपना पहला पैरालंपिक कांस्य पदक जीता।

जेपी डुमिनी शारजाह वाॉरियर्स के मुख्य कोच नियुक्त

शारजाह, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जेपी डुमिनी को तीसरे सीजन से पहले आईएलटी20 फ्रेंचाइजी शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स पर शानदार जीत के साथ पुरानी दिल्ली 6 सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही दिल्ली प्रीमियर लीग में पुरानी दिल्ली 6 ने सोमवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 33 रनों से हराकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पुरानी दिल्ली 6 ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अहमदाबाद पाइपर्स और जयपुर पैट्रियट्स की पहली बार नॉकआउट में जगह बनाने पर नजर

चेन्नई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी अहमदाबाद पाइपर्स के पास नॉकआउट में अपना दावा पेश करने का एक आखिरी मौका होगा, जब बुधवार को अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में उनका सामना जयपुर पैट्रियट्स से होगा।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हमेशा मुकाबला 50-50 रहा: कमिंस

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी। इस सीरीज में अभी करीब दो महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन क्रिकेट जगत के गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

खरी बात