मुक्केबाज अमित पंघाल ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

बैंकॉक, 2 जून (आईएएनएस)। अमित पंघाल ने रविवार को विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में चीनी मुक्केबाज को 5:0 से हराकर पुरुषों के 51 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।

हम अभी तक बल्लेबाजी लाइन अप तय नहीं कर पाए हैं : रोहित शर्मा

न्यूयॉर्क,2 जून (आईएएनएस) भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को अभ्यास मैच में बांग्लादेश पर 60 रन से आसान जीत के बाद कहा कि टी 20 विश्व कप के लिए उनकी बल्लेबाजी लाइन अप अभी तय नहीं हो पाई है।

मशहूर कबड्डी खिलाड़ी निर्भय की मौत से खेल जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। निर्भय हठूरवाला की मौत की खबर से कबड्डी जगत में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस जांबाज खिलाड़ी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।

जोंस के नाबाद 94 रनों से अमेरिका ने कनाडा को हराया

डलास (अमेरिका), 2 जून (आईएएनएस) सह मेजबान अमेरिका ने टी20 विश्व कप में अपना अभियान शानदार अंदाज में शुरू करते हुए कनाडा को सात विकेट से शिकस्त दे दी। आरोन जोंस ने 40 गेंदों पर नाबाद 94 रन की मैच विजयी पारी खेली।

चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने कहा, हमें 16वीं ट्रॉफी भी...

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने डॉर्टमुंड पर 2-0 की जीत के साथ टीम को रिकॉर्ड 15वीं यूईएफए चैंपियंस लीग ट्रॉफी दिलाई। रियल मैड्रिड अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने फ़ाइनल जीतने के बाद दावा किया कि क्लब पहले से ही अगले खिताब पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सबालेंका, रिबाकिना की संघर्षपूर्ण जीत, 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा चौथे दौर में

पेरिस, 2 जून (आईएएनएस) दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका, चौथी सीड एलेना रिबाकिना और उभरती खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने महिला एकल में तीसरे दौर के मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज कर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।

गौतम अदाणी ने नॉर्वे शतरंज में इतिहास रचने पर प्रग्नानंदा को दी बधाई

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी आर. प्रग्नानंदा ने नॉर्वे शतरंज में इतिहास रच दिया है। देश में इस खुशी के मौके पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी प्रग्नानंदा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

डॉर्टमुंड को 2-0 से हराकर रियल मैड्रिड बना चैंपियन

लंदन, 2 जून (आईएएनएस)। स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड ने 15वीं बार यूरोपियन फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब जीता। रियल मैड्रिड ने डॉर्टमुंड को 2-0 से एकतरफा अंदाज में हराते हुए यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

वॉर्म-अप मैच में पंत-हार्दिक का फॉर्म भारत के लिए अच्छे संकेत

डैलस, 2 जून (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप से पहले वॉर्म-अप मैच में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के अंदाज ने टीम इंडिया को बड़ा कॉन्फिडेंस दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पुराने अंदाज में परफॉर्म किया। इसके दम पर भारतीय टीम ने अपने इकलौते वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को 62 रन से हराया।

दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस) पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की शनिवार को घोषणा की। आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में जब राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद कार्तिक को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भावनात्मक विदाई दी तो यह बात दीवार पर लिखी हुई थी। 10 दिन बाद आखिरकार कार्तिक ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी।

खरी बात