आईपीएल 2026: साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से शिकस्त दी। जीटी को जीत दिलाने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अपना दमखम दिखाया। 28 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही सुदर्शन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है।
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर को अंक तालिका में एक पायदान का फायदा पहुंचा है और टीम सातवें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
आईएसएल: रोमांचक मुकाबले में पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी को 3-2 से हराया
मार्गाओ (गोवा), 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025–26 में शनिवार को पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अपनी खिताबी उम्मीदों को जिंदा रखा। पंजाब एफसी की तरफ से मंगलेंथांग किपगेन, बेडे ओसुजी और दानी रामिरेज ने एक-एक गोल दागे। ओडिशा एफसी की ओर से सुहैर वीपी और कार्तिक हंतल ने गोल किए।
आईपीएल 2026: गुजरात टाइंट्स पर 29 रन से जीत, केकेआर ने कायम रखी प्लेऑफ...
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ केकेआर ने 'प्लेऑफ' की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: महिलाओं में भारत की संजना ने जीते 3 ब्रॉन्ज, पुरुषों...
गांधीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के छठे दिन भारत की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 77 किलोग्राम भारवर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चीन की गुइफांग लियाओ ने तीनों गोल्ड मेडल जीते, जबकि डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने तीनों सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
थाईलैंड ओपन में चीनी शटलर्स का जलवा, तीन फाइनल में बनाई जगह
बैंकॉक, 16 मई (आईएएनएस)। चीनी बैडमिंटन टीम ने शनिवार को थाईलैंड ओपन 2026 के तीन फाइनल मुकाबलों में जगह बना ली है। महिला एकल में चेन युफेई, जबकि महिला युगल में बाओ लिजिंग और काओ जिहान की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मिश्रित युगल में झू यिजुन और ली कियान की जोड़ी फाइनल में पहुंची है।
आईएफएल: श्रीनिधि डेक्कन ने चानमारी को 2-1 से हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार
हैदराबाद, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में शनिवार को लालरोमाविया और डेविड कास्टानेडा के गोल की मदद से श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने चानमारी एफसी को 2-1 से शिकस्त देकर खिताबी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
आईपीएल 2026: महज 21 साल की उम्र में रघवुंशी का रिकॉर्ड, एक ही सीजन...
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अंगकृष महज 21 साल की उम्र में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
आईपीएल 2026: ईडन गार्डन्स में एलन-रघुवंशी का तूफान, केकेआर ने जीटी को दिया 248...
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को जीत के लिए 248 रन का टारगेट दिया है। केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का अहम योगदान रहा।
एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले मोहम्मद यासिर को जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री...
श्रीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मोहम्मद यासिर को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

