एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले मोहम्मद यासिर को जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री...
श्रीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मोहम्मद यासिर को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आईएसएल: डेब्यू मैच में वोर्नेइले ने दागा गोल, रोमांचक जीत के साथ बेंगलुरु एफसी...
बेंगलुरु, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयिन एफसी पर 2-1 से जीत के साथ अभियान का रोमांचक अंदाज में समापन करते हुए घर से बाहर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। 'ब्लूज' ने घर से बाहर खेले गए अपने 7 मुकाबलों में 5 जीते, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे।
आईपीएल 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरा किया अपना खास ‘शतक’
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। केकेआर कोलकाता स्थित 'ईडन गार्डन्स' में 100 आईपीएल मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। यह ऐसी दूसरी टीम है, जिसने एक ही मैदान पर 'आईपीएल मुकाबलों का शतक' लगाया है।
सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी...
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है। आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।
लामिन यामल: मेसी की गोद में खेला वो बच्चा, जिसे माना जा रहा उन्हीं...
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार विंगर लामिन यामल महज 18 साल की उम्र में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरी दुनिया में शोहरत हासिल कर चुके हैं। शानदार ड्रिबलिंग और गति के साथ इस खिलाड़ी ने युवावस्था में ही अपनी परिपक्वता दिखाई है।
‘लेवांडोव्स्की एक बड़े विदाई समारोह का हकदार हैं’: बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक
बार्सिलोना, 16 मई (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक ने क्लब छोड़ने की घोषणा करने वाले स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के लिए बड़ा विदाई समारोह आयोजित किए जाने की मांग की है। फ्लिक ने कहा कि यह पोलिश स्टार एक बड़े विदाई समारोह का हकदार है। फ्लिक ने कहा कि इस अनुभवी स्ट्राइकर को कोचिंग देना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है।
आईपीएल 2026: जीटी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, केकेआर की नजर बड़े स्कोर पर
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इडेन गार्डेन्स में खेला जा रहा है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की बार्सिलोना से अलग होंगे, क्लब के 14वें सबसे सफल खिलाड़ी के रूप...
बार्सिलोना, 16 मई (आईएएनएस)। ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने सीजन के आखिर में टीम छोड़ने की पुष्टि कर दी है। उनका स्पेनिश दिग्गज क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसी समय खत्म हो रहा है। 2022 की गर्मियों में बायर्न से आने के बाद, यह स्ट्राइकर कैटलन दिग्गज क्लब के साथ तीन ला लीगा खिताब, कोपा डेल रे, और तीन स्पेनिश सुपर कप जीतने के बाद टीम से अलग हो रहा है।
आकाश का ‘चिट सेलिब्रेशन’ बकवास, इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए: अंबाती रायुडू
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग ने सिर्फ क्रिकेट को ही नहीं बदला है, बल्कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सफलता के जश्न को भी प्रभावित किया है। विकेट लेने पर गेंदबाज या फिर शतक या अर्धशतक लगाने पर कई बल्लेबाजों के जश्न मनाने का तरीका काफी अलग नजर आता है। एलएसजी और सीएसके मैच के दौरान एलएसजी के गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट लेने के बाद एक पर्ची पॉकेट से निकालते हुए जश्न मनाया।
आईपीएल 2026: नई ऊर्जा से भरी राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम जीत...
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम रविवार शाम अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 'करो या मरो' वाले मुकाबले में उतरेगी। नई ऊर्जा से भरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत वाली अपनी लय को वापस पाने और प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

