‘रग्बी प्रीमियर लीग’: हैदराबाद में 16 से 28 जून तक आयोजित होगा दूसरा एडिशन
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का दूसरा एडिशन हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में 16 से 28 जून तक होगा। इसकी घोषणा रग्बी इंडिया ने सोमवार को की।
आईपीएल 2026: केकेआर के लिए ‘सिरदर्द’ बन सकते हैं पंजाब किंग्स के ये 5...
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होनी है। केकेआर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी केकेआर के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
‘आईपीएल आगे बढ़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ लीग’: काइल जैमीसन
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को अभी तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। जैमीसन को मौका मिलने की स्थिति में नए गेंद से जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने माना कि टीम ने अभी तक उनकी भूमिका को तय नहीं किया है। जैमीसन ने आईपीएल की तारीफ करते हुए एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने के लिए श्रेष्ठ लीग बताया।
विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन
बेंगलुरु, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ सीजन के उद्घाटन मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले विराट ने रविवार को सीएसके के खिलाफ 18 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। पूर्व क्रिकेटरों रविचंद्रन अश्विन और इरफान पठान ने विराट की बल्लेबाजी शैली में आए बदलाव पर बात की है।
आईपीएल 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है...
कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में सोमवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में केकेआर को युजवेंद्र चहल से बचकर रहना होगा।
हमें अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है: स्टीफन फ्लेमिंग
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। हालांकि, हार के बावजूद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का बचाव किया है।
इन मुश्किलों से गुजरकर बेहतर कप्तान बनेंगे ऋतुराज : फाफ डू प्लेसिस
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम हार की हैट्रिक पूरी कर चुकी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने कप्तान ऋतुराज का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मुश्किलों से गुजरकर ही ऋतुराज एक बेहतर खिलाड़ी और कप्तान बनेंगे।
ओलंपिक पदक विजेता ब्लैंका व्लासिक को ‘वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026’ का एंबेसडर बनाया गया
बेंगलुरु, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियन ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' के लिए अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर बनाया गया है। इस वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस का आयोजन 26 अप्रैल को होना है।
लिएंडर पेस को मिली ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे...
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। पेस की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।
मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) तेजी से विकसित हो रही है। आने वाले समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टक्कर देगी और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन सकती है।

