डब्ल्यूबीबीएल के 12वें सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलेंगी हेली मैथ्यूज, एक साल...

मेलबर्न, 7 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज आगामी विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगी। क्लब ने सोमवार को बताया कि मैथ्यूज ने टीम के साथ एक साल का करार किया है।

‘अगले दो मैच हमारे लिए बहुत अहम, लय बनाए रखना होगा जरूरी’, सेमीफाइनल मैच...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विमेंस एशिया कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में अपनी टीम से मोमेंटम (लय) बनाए रखने की अपील की है। हरमनप्रीत ने कहा कि अगले दो मैच बेहद अहम होंगे और खिलाड़ियों को उन योजनाओं पर डटे रहना होगा, जिसे लीग स्टेज में टीम को मदद मिली है।

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने मार्क कोल्स

हरारे, 7 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मार्क कोल्स को महिला राष्ट्रीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने कई उम्मीदवारों के इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मार्क कोल्स जिम्बाब्वे महिला टीम के साथ अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज: शीतल ने बनाई कंपाउंड महिला वर्ग के फाइनल में जगह,...

अहमदाबाद, 7 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियन और भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद में आयोजित हो रही वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण के कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

मोहसिन नकवी होंगे विमेंस एशिया कप के समापान समारोह में शामिल, ट्रॉफी को लेकर...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एसीसी विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में है और भारतीय टीम खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बनकर उभरी है। ऐसे में ट्रॉफी देने की रस्म को लेकर एक बार फिर विवाद होने की संभावना बन रही है।

गुजरात क्रिकेट टीम के हेड कोच बन सकते हैं मोंटी देसाई

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अनुभवी कोच मोंटी देसाई एक बार फिर भारतीय घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। 52 वर्षीय देसाई को गुजरात क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाया जा सकता है।

यूएस ओपन: सितसिपास को हराकर शेल्टन ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, अल्काराज से...

न्यूयॉर्क, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन शानदार फॉर्म में हैं और उनका यूएस ओपन अभियान सही समय पर रफ्तार पकड़ चुका है। आठवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन ने चौथे दौर के मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

‘छूमंतर’ आक्रामक शैली, चोटिल खिलाड़ी और कमजोर बेंच स्ट्रेंथ… समझिए क्यों ऑस्ट्रेलिया का हो...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मैदान पर आक्रामक शैली, स्लेजिंग से ही विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का हुनर और आखिरी दम तक लड़ने का जज्बा। एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की यह सभी खूबियां हुआ करती थीं। कंगारू टीम के खिलाड़ी आंखों में आंखें डालकर ही विपक्षी टीम के हौसलों को पस्त कर दिया करते थे। हालांकि, 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के प्रदर्शन का ग्राफ पिछले कुछ वर्षों में तेजी से नीचे की तरफ गिरता दिखाई दिया है। मैदान पर चैंपियन की तरह लड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम क्यों इन दिनों आसानी से घुटने टेक दे रही है, आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों...

न्यूयॉर्क, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की एम्मा नवारो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए चौथे दौर के मुकाबले में एना कलिनस्काया को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।

भारत बनाम जापान सिर्फ एक क्रिकेट मैच से कहीं ज्यादा है: देवजीत सैकिया

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले भारत के टी20 इंटरनेशल मैच को नए क्षेत्रों में क्रिकेट के विस्तार के लिए एक अहम पल बताया है।

खरी बात