Saturday, April 11, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल Page 23

खेल

आईपीएल 2026: पडिक्कल-डेविड ने खेली धमाकेदार पारी, आरसीबी ने 3 विकेट खोकर बनाए 250...

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 250 रन लगाए। टिम डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

सड़क सुरक्षा को लेकर धोनी कुछ करते हैं तो बड़ा बदलाव आएगा : हेलमेट...

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में हेलमेट मैन के नाम से लोकप्रिय राघवेंद्र कुमार का कहना है कि अगर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सड़क सुरक्षा के लिए कुछ पहल करते हैं, तो इससे बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राघवेंद्र ने कहा कि धोनी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं और उनकी बात हर कोई मानता है।

सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप: शाहरुख ने दागे 11 गोल, उत्तर प्रदेश हॉकी ने...

राजगीर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने जीत हासिल की। वहीं, डिवीजन बी में रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी बंगाल और हॉकी अरुणाचल ने जीत दर्ज की।

सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप: पांचवें दिन पंजाब-झारखंड, यूपी, बंगाल और आंध्र प्रदेश ने...

रांची, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने जीत हासिल की। ​​वहीं, डिवीज़न बी में रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी बंगाल और हॉकी अरुणाचल ने जीत दर्ज की।

हम जिस तरह से लड़े, उससे मैं काफी खुश हूं: ईशान किशन

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से हराया। हालांकि, हार के बावजूद कप्तान ईशान किशन ने टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में जिस तरह से हम लड़े, उससे मैं काफी खुश हूं।

यूपी में ‘महा दंगल’, मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त

लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रविवार को भारत की समृद्ध कुश्ती परंपरा का जश्न मनाते हुए एक भव्य महा दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में ताकत, अनुशासन और परंपरा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिटनेस को बरकरार रखना जरूरी: मोहम्मद शमी

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से हराया। एलएसजी की जीत में मोहम्मद शमी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई।

एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप: हैल्मरिक की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-0 से...

पथुम थानी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप 2026 में भारतीय अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को थाईलैंड के पथुम थानी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्काई हैल्मरिक (38’, 39’, 48’) की हैट्रिक ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत बढ़त दिलाई, जिसके बाद डेनेला ब्रूटस (54’) और डेजी ब्राउन (90+4’) ने गोल किए। इसके परिणामस्वरूप, दो मुकाबलों के बाद बगैर किसी अंक के भारत ग्रुप-सी में सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है।

इंटरनेशनल सीरीज में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कोचर ने हासिल किया पांचवां स्थान

चिबा (जापान), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। करनदीप कोचर ने इंटरनेशनल सीरीज जापान में एक मजबूत फिनिशिंग राउंड खेलते हुए इंटरनेशनल सीरीज इवेंट में अपने करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। एशियन टूर में दो बार रनर-अप रह चुके हैं कोचर ने फाइनल राउंड में 4-अंडर 67 का स्कोर बनाया, जिसमें उनके आखिरी तीन होल्स पर बर्डी शामिल थीं। इसके साथ ही वे संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

आईपीएल 2026: पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी...

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है।

खरी बात