महिला टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मिली जीत ने बहुत आत्मविश्वास दिया, ऑस्ट्रेलियाई...
लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने कहा है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में नई गेंद से लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में इसी भरोसे के साथ उतरने को तैयार हैं।
रिकॉर्ड, ट्रॉफी नहीं, वापस उठने की काबिलियत, खेल तुम्हें याद करेगा, बेन स्टोक्स: युवराज...
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावनात्मक पोस्ट साझा की है। युवराज ने 15 साल के लंबे करियर में स्टोक्स के मुश्किलों से उबरने की उनकी काबिलियत की तारीफ की।
फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर अंतिम-16 में...
मॉन्टेरी, 30 जून (आईएएनएस)। मोरक्को ने मंगलवार को यहां मॉन्टेरी स्टेडियम में नीदरलैंड पर पेनल्टी शूटआउट में जबरदस्त जीत के साथ फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। निश्चित और अतिरिक्त अवधि (120 मिनट) मिलाकर भी इस मैच का फैसला नहीं हो सका। मैच 1-1 से बराबर था। इसके बाद पेनल्टी में मोरक्को ने 3-2 से जीत हासिल की।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर...
मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है।
विंबलडन के पहले दौर में वू की कड़ी चुनौती, जोकोविच ने जीता मुकाबला
लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अपने 21वें विंबलडन अभियान की रोमांचक शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां चीन के यिबिंग वू को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर जीत दर्ज की।
विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा, कोच नागेल्समैन बोले-‘बिल्ड-अप...
फॉक्सबोरो, 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के मुख्य कोच जूलियन नागेल्समैन ने फीफा विश्व कप 2026 से टीम के बाहर होने के बाद कहा कि "धीमी बिल्ड-अप प्ले" ने चार बार की विश्व चैंपियन टीम से राउंड ऑफ 16 में पहुंचने का मौका छीन लिया है।
फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांसीसी स्ट्राइकर मार्कस थुरम चोटिल, स्वीडन के खिलाफ मैच से बाहर
न्यूयॉर्क, 30 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के स्ट्राइकर मार्कस थुरम चोटिल हो गए हैं। मांसपेशियों में समस्या की वजह से वे स्वीडन के खिलाफ वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। काफी लंबे वक्त के बाद फ्रांस और स्वीडन की टीमें बुधवार को न्यू जर्सी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी।
फीफा वर्ल्ड कप: विंगर निको विलियम्स की चोट के बाद स्पेन के लिए अच्छी...
न्यूयॉर्क, 30 जून (आईएएनएस)। स्पेन के लिए उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब शुक्रवार रात उरुग्वे के खिलाफ खेलते हुए विंगर निको विलियम्स के ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट लग गई थी। लेकिन स्पेन के लिए अच्छी खबर यह है कि उनकी ग्रोइन की मांसपेशी फटी नहीं थी, इससे उनके वर्ल्ड कप में दोबारा खेलने की उम्मीद है। इस मुकाबले में उरुग्वे के खिलाफ स्पेन को 1-0 से जीत मिली थी।
फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर...
फॉक्सबोरो, 30 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। मंगलवार को बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता पर रसोइए के साथ ‘मारपीट’...
भोपाल, 30 जून (आईएएनएस)। भोपाल की रतिबाद पुलिस ने पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, पुलिस के रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके घर पर काम करने वाले एक रसोइए ने मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।

