विंबलडन: केकमैनोविच के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में सिनर ने दर्ज की जीत

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 में सोमवार को मेंस सिंगल्स के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर 1 जानिक सिनर ने मियोमिर केकमैनोविच को 4-6, 6-3, 6-7(6), 6-2, 6-3 से हराया। इतालवी खिलाड़ी ने सेंटर कोर्ट पर जबरदस्त संघर्ष करते हुए 3 घंटे और 30 मिनट तक चले मुकाबले में जीत हासिल की। इस दौरान उन्हें खतरनाक तरीके से गिरने और एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ा, लेकिन वे पांच सेटों में जीत हासिल करने में सफल रहे।

चेक लेडीज ओपन: दीक्षा की शानदार फॉर्म जारी, भारतीय खिलाड़ियों ने किया प्रभावित

बेरौन (चेक गणराज्य), 29 जून (आईएएनएस)। भारत की दीक्षा डागर ने लेडीज यूरोपियन टूर पर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। दीक्षा ने टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन के फाइनल राउंड में चार-अंडर 68 का स्कोर करके संयुक्त रूप से 12वां स्थान हासिल किया। वहीं, बेरौन (चेक गणराज्य) में उनकी साथी खिलाड़ी प्रणवी उर्स और वाणी कपूर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

विंबलडन: फेलिक्स गिल को मात देकर राफेल जोडर दूसरे राउंड में पहुंचे

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 में स्पेन के युवा खिलाड़ी राफेल जोडर ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने सोमवार को ग्रास कोर्ट पर अपने पहले टूर-लेवल मैच में ब्रिटिश वाइल्डकार्ड खिलाड़ी फेलिक्स गिल को 6-3, 6-3, 7-5 से मात देकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।

अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल टीम दूसरे स्थान पर रही; भारतीय लड़कों ने 4...

पटाया (थाईलैंड), 29 जून (आईएएनएस)। अंडर-15 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते और पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में देश के लिए कुल आठ मेडल हासिल किए। भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अंडर-15 चैंपियनशिप में कुल 21 मेडल (8 गोल्ड, 6 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) हासिल कर लिए हैं।

टेस्ट: इनोसेंट का दमदार शतक, बांग्लादेश के खिलाफ जीत के करीब जिम्बाब्वे

हरारे, 29 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम के पास दूसरे दिन की समाप्ति तक 230 रन की लीड है, जबकि बांग्लादेश के पास दूसरी पारी में सिर्फ 9 विकेट शेष हैं।

विंबलडन: क्वालीफायर सावांगकाव ने नंबर 20 सीड चवालिनस्का को हराया, दर्ज की अपनी पहली...

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 में सोमवार को क्वालीफायर मनानचाया सावांगकाव ने पहला बड़ा उलटफेर किया। हार के कगार से वापसी करते हुए सावांगकाव ने 20वीं सीड पोलिश खिलाड़ी माजा चवालिनस्का को 2-6, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। वालिनस्का मैच के लिए सर्विस करते समय चोटिल हो गई थीं।

आनंद फिडे के उपाध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे, तीसरे कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश...

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद मौजूदा अध्यक्ष अरकादी द्वोरकोविच के तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुने जाने की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के उपाध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। उनकी जगह कजाकिस्तान शतरंज महासंघ के अध्यक्ष तिमूर तुरलोव को उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

विंबलडन: पेगुला दूसरे राउंड में पहुंचीं, जोविक ने पहली बार मेन-ड्रॉ में जीत हासिल...

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 के विमेंस सिंगल्स में चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला (यूएसए) ने चेक गणराज्य की डारजा विडमानोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। यह मुकाबला 1 घंटे 13 मिनट तक चला। वहीं, उनकी हमवतन 18 वर्षीय इवा जोविक ने सोमवार को ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी पहली मेन-ड्रॉ जीत का जश्न मनाया।

डब्ल्यूटीटी यूएस स्मैश: मानव ठक्कर जीते, साथियान की शिकस्त, वांग ने झोउ को हराकर...

लॉस एंजिल्स, 29 जून (आईएएनएस)। वर्ल्ड टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) यूनाइटेड स्टेट्स स्मैश में सोमवार को भारत के मानव ठक्कर ने कड़े मुकाबले वाले पहले राउंड के मैच में फ्रांस के फ्लेवियन कोटोन को 3-2 से हराया, लेकिन साथियान गणानाशेखरन पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सके।

तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड को 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट...

नॉटिंघम, 29 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच को 160 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 115 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने अगले मुकाबले को 253 रन से जीतकर अंतिम मुकाबला निर्णायक बना दिया था।

खरी बात