इंटर-स्टेट एथलेटिक्स: रोहित यादव ने 87.05 मीटर थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल, तोड़ा...

भुवनेश्वर, 29 जून (आईएएनएस)। कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

नॉकआउट मैचों में गलती की गुंजाइश नहीं होती, हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं:...

ह्यूस्टन, 29 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना जापान से होना है। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी का मानना है कि जापान के खिलाफ टीम को दिमाग, दिल और साफ सोच के साथ खेलना होगा।

फीफा वर्ल्ड कप: साउथ कोरिया के ग्रुप स्टेज में बाहर होने के बाद होंग...

मेक्सिको सिटी, 29 जून (आईएएनएस)। साउथ कोरिया के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच होंग म्युंगबो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से विंबलडन 2026 से हटीं एम्मा राडुकानू

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी एम्मा राडुकानू को अपने निचले पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से विंबलडन से हटना पड़ा है। राडुकानू ने क्रोएशिया की एंटोनिया रूजिक के खिलाफ अपने पहले राउंड के मैच से 12 घंटे पहले हटने की घोषणा की।

रोच-सील्स की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और...

एंटीगुआ, 29 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केमार रोच और जेयडन सील्स ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए।

फीफा वर्ल्ड कप: कनाडा ने रचा इतिहास, पहली बार अंतिम 16 में जगह पक्की...

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रचा। टीम ने विश्व कप में पहली बार अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

एफआईएच प्रो लीग: भारत ने शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में निर्धारित 60 मिनट में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट के जरिए हुआ।

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत के बाद जय मूंदड़ा बोले, ‘अभी भी इस एहसास को...

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। भारत में जन्मे इस खिलाड़ी ने सीरीज के पहले मैच में 25 रन देकर 2 विकेट, जबकि अगले मुकाबले में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है, जिसके बाद जय ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का उनका पहला अनुभव 'शानदार' रहा।

गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही: कप्तान अय्यर

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि हालात के मुताबिक ढलने के मामले में आयरलैंड ने उनकी टीम को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम का खेलने का तरीका बहुत पेशेवर था और वे हालात को समझने और उसी के अनुसार खेलने में बहुत स्पष्ट थे।

भारत पर ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद भावुक हुए आयरलैंड के कप्तान टकर, बोले-...

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ 2-0 से ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के बाद अपनी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी इस उपलब्धि पर यकीन नहीं हो रहा है और खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि पहली जीत कोई संयोग नहीं थी।

खरी बात