भारत पर ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद भावुक हुए आयरलैंड के कप्तान टकर, बोले-...

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ 2-0 से ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के बाद अपनी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी इस उपलब्धि पर यकीन नहीं हो रहा है और खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि पहली जीत कोई संयोग नहीं थी।

‘पूरे देश को आप पर गर्व है’, भारत ने एवीसी मेंस कप में जीता...

अहमदाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने रविवार को अहमदाबाद में ब्रॉन्ज मेडल प्ले-ऑफ मैच में मौजूदा चैंपियन बहरीन को 3-1 (25-23, 23-25, 25-21, 25-17) से शिकस्त दी। इसी के साथ मेजबान देश ने एवीसी मेंस कप में अपना पहला मेडल जीता। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को सराहा है।

अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप: भारत का दबदबा, महिला पहलवानों ने दूसरे दिन जीते तीन...

पटाया, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन तीन स्वर्ण पदक जीते। इससे देश के पदकों की संख्या आठ हो गई।

महिला टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर...

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल इतिहास रच दिया है। वह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। शबनीम ने यह उपलब्धि रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में हासिल की।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ बांग्लादेश का सपना...

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का लीग मुकाबला गंवाने के बाद बांग्लादेशी टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है। कप्तान निगार सुल्ताना ने स्वीकार किया है कि टीम का बल्ले से खराब प्रदर्शन आखिरकार सेमीफाइनल की उम्मीदों को खत्म करने में निर्णायक साबित हुआ।

महिला टी20 विश्व कप: कोहली, शास्त्री, धवन, और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम...

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मैच लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। मैच में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए विराट कोहली, शिखर धवन, रवि शास्त्री और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।

एवीसी मेन्स कप: भारत ने बहरीन को हराकर पहली बार जीता कांस्य पदक

अहमदाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में एवीसी मेन्स कप में अपना पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में मौजूदा चैंपियन बहरीन को 3-1 (25-23, 23-25, 25-21, 25-17) से हराया।

भारत बनाम आयरलैंड: हैरी टेक्टर का ‘अनूठा शतक’, इस मामले में तीसरे पायदान पर...

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। हैरी टेक्टर फुल मेंबर देश की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। टेक्टर ने 26 साल 304 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरने के साथ यह कारनामा किया।

महिला टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया...

लॉर्ड्स, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का लक्ष्य दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का...

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के बाद हुई, जब लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की वजह से स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे।

खरी बात