इटैलियन ओपन: पेगुला को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचीं स्वियातेक

रोम, 13 मई (आईएएनएस)। इटैलियन ओपन में बुधवार को इगा स्वियातेक ने क्ले कोर्ट पर अपना दबदबा दिखाते हुए जेसिका पेगुला को 6-1, 6-2 से मात दी। स्वियातेक ने लगातार बेसलाइन कंट्रोल और बेहतरीन सर्विस की बदौलत पेगुला को सिर्फ 66 मिनट में मात दी, जिसके साथ स्वियातेक ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

आरसीबी बनाम केकेआर: बारिश ने किया फैंस का मूड खराब, तय समय पर नहीं...

रायपुर, 13 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण 7.30 बजे तक शुरू नहीं हो सका है।

सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का समापन, महिलाओं की फाइनल रैंकिंग घोषित

गोंडा, 13 मई (आईएएनएस)। सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है, जिसके साथ 10 अलग-अलग भार वर्गों की पहलवानों ने अपनी घरेलू रैंकिंग सुनिश्चित की।

ईसीबी का बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने पुरुषों की टीम के नेशनल सिलेक्टर

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीमों का नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किया है। मार्कस डरहम में लगभग 8 साल बिताने के बाद ईसीबी में आए हैं, जहां उन्हें साल 2018 में क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया था। इसके साथ ही डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ उनका लंबा कार्यकाल खत्म हो गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3...

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें दो साल की गैरमौजूदगी के बाद सीमर ओली रॉबिन्सन को वापस शामिल किया गया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के लिए 3 नए खिलाड़ियों एमिलियो गे, जेम्स र्यू और सन्नी बेकर को शामिल किया है। यह टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा।

आईपीएल 2026 के बीच सीएसके की टीम में फेरबदल, घायल रामकृष्ण की जगह मैकनील...

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के बीच 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने टीम में फेरबदल किया है। चोटिल रामकृष्ण घोष के स्थान पर कर्नाटक के बैटिंग ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को जोड़ा गया है। रामकृष्ण 3 मई को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे। दाहिने पैर में चोट लगने के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के शेष मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है।

हैरी केन: बैकहम को आदर्श मानने वाला वो बच्चा, जिसने महज 5 साल की...

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सिर्फ 5 साल के बच्चे ने एक नोट में लिखा था: 'मैं फुटबॉल खेलना चाहता हूं'... आगे चलकर इस बच्चे ने सिर्फ अपने सपने को साकार ही नहीं किया, बल्कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। इस बच्चे का नाम है 'हैरी केन', जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी का भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो उनका तीसरा वर्ल्ड कप होगा।

सीएसके के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका, आरआर काफी हद तक सूर्यवंशी...

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। लगातार तीन जीत के साथ पांच बार की चैंपियन टीम ने टॉप-4 की दौड़ के लिए जरूरी मोमेंटम हासिल कर लिया है।

नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में पहुंची गुहन-संदेश की जोड़ी

चेन्नई, 13 मई (आईएएनएस)। नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में बुधवार को गुहन सेंथिलकुमार और संदेश पीआर ने राउंड ऑफ 16 में नमन सुराना और प्रणव अग्रवाल को सीधे गेम में 11-1, 11-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ तमिलनाडु की जोड़ी ने मेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

थाईलैंड ओपन: सिंधु, श्रीकांत जीते, आयुष बाहर

बैंकॉक, 13 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड ओपन में बुधवार का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने जहां दूसरे राउंड में आसानी से अपनी जगह बनाई, वहीं उभरते हुए स्टार आयुष शेट्टी को पहले राउंड से ही बाहर होना पड़ा।

खरी बात