रग्बी प्रीमियर लीग: हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया, फाइनल में...
हैदराबाद, 27 जून (आईएएनएस)। गाचीबोवली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल में हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया। अब रविवार को फाइनल में इस टीम का सामना मुंबई ड्रीमर्स से होगा।
फीफा वर्ल्ड कप: नॉकआउट मैच से पहले सालाह चोटिल, कोच ने दिया फिटनेस अपडेट
न्यूयॉर्क, 27 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप के 'अंतिम 32' के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले मिस्र को झटका लगा। टीम के स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह को ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच के दौरान घुटने में समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, हेड कोच होसाम हसन ने बताया कि यह चोट गंभीर नहीं है।
हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे: स्मृति मंधाना
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद अहम मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है, इसलिए भारतीय टीम के लिए जीत आसान नहीं होगी। हालांकि, टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में बेहतर प्रदर्शन किया है, और भारत-ऑस्ट्रेलिया में अंतर पिछले कुछ समय में कम हुआ है।
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्रसिद्ध की जगह प्रिंस को मिले मौका: आकाश...
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड की सीरीज उम्मीद के विपरीत रही है। 2 टी20 मैचों की इस सीरीज में माना जा रहा था कि भारतीय टीम आयरलैंड का सूपड़ा साफ कर देगी, लेकिन हुआ बिल्कुल इसका उल्टा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बेलफास्ट में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की आयरलैंड के खिलाफ यह पहली हार थी।
महिला टी20 विश्व कप 2028 में इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है। इस विश्व कप में टीमों के प्रदर्शन का प्रभाव अगले महिला टी20 विश्व कप (टी20 विश्व कप 2028) में देखने को मिलेगा।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक मैच में उतरेगा भारत, सेमीफाइनल के...
लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जब रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में उतरेगी, तो उसके सामने सिर्फ जीत ही अंतिम विकल्प होगा। यह टूर्नामेंट नॉकआउट दौर के बेहद नजदीक है, इसलिए 'ग्रुप-ए' में अलग-अलग स्थिति में होने के बावजूद, दोनों टीमों के लिए इस मैच का नतीजा बहुत मायने रखता है।
महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने नीदरलैंड पर जीत का...
ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड में नीदरलैंड पर मिली 37 रन की जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। विश्व कप में पाकिस्तान की यह पहली जीत थी।
विंबलडन: भारत के इन 3 दिग्गजों के नाम खिताब, एक महिला खिलाड़ी भी शामिल
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। दुनियाभर के टेनिस प्रेमी इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम पर नजर लगाए हुए हैं। भारत के टेनिस प्रेमियों की चाहत है कि भारतीय खिलाड़ी विंबलडन में अपना जलवा दिखाएं। आइए बताते हैं कि अब तक किन भारतीय खिलाड़ियों ने विंबलडन खिताब जीतने में सफलता पाई है।
अनाधिकारिक टेस्ट: भारतीय टीम के पास 170 रन की बढ़त, ड्रॉ की ओर मुकाबला
गाले, 27 जून (आईएएनएस)। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं। यहां से मेहमान टीम के पास 170 रन की बढ़त है।
ग्लोबल चेस लीग सीजन 4: कार्लसन की वापसी, दिव्या का डेब्यू; प्लेयर ड्राफ्ट मुंबई...
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) का चौथा सीजन बेंगलुरु में 3 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिससे पहले 'सीजन 4' का प्लेयर ड्राफ्ट 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगा। इस ड्राफ्ट में मैग्नस कार्लसन एक साल बाद वापसी करेंगे और मौजूदा फिडे विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन दिव्या देशमुख लीग में अपना डेब्यू करेंगी।

