अनाधिकारिक टेस्ट: भारतीय टीम के पास 170 रन की बढ़त, ड्रॉ की ओर मुकाबला

गाले, 27 जून (आईएएनएस)। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं। यहां से मेहमान टीम के पास 170 रन की बढ़त है।

ग्लोबल चेस लीग सीजन 4: कार्लसन की वापसी, दिव्या का डेब्यू; प्लेयर ड्राफ्ट मुंबई...

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) का चौथा सीजन बेंगलुरु में 3 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिससे पहले 'सीजन 4' का प्लेयर ड्राफ्ट 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगा। इस ड्राफ्ट में मैग्नस कार्लसन एक साल बाद वापसी करेंगे और मौजूदा फिडे विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन दिव्या देशमुख लीग में अपना डेब्यू करेंगी।

महिला टी20 विश्व कप: गुल फिरोजा का अर्धशतक, पाकिस्तान ने नीदरलैंड को दिया 127...

ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 126 रन बनाए हैं।

लगातार इतिहास रचने की चाहत, जोकोविच के जुनून से हैरान विजय अमृतराज

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से होगी, जिसमें सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टेनिस इतिहास का एक और पन्ना पलटने की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज का मानना है कि जोकोविच की सबसे बड़ी ताकत उनके रिकॉर्ड-तोड़ कारनामे नहीं, बल्कि महानता की नई ऊंचाइयों को छूने की कभी न खत्म होने वाली चाहत है।

विंबलडन में सेंटर कोर्ट पर एकल खेल रहे किसी भारतीय पर कमेंट्री करना चाहता...

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज ने कहा है कि देश के टेनिस भविष्य के लिए उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश एक भारतीय एकल खिलाड़ी को विंबलडन खिताब के लिए मुकाबला करते देखना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ डबल्स में सफलता इस खेल में भारत की लंबे समय से चली आ रही उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकती।

फीफा विश्व कप: मिस्र के खिलाफ ड्रॉ के बाद ईरान के कोच ने यूएस...

सिएटल, 27 जून (आईएएनएस)। ईरान के कोच आमिर घालेनोई ने सिएटल में फीफा विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में मिस्र के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद अमेरिका द्वारा अपनी टीम पर लगाए गए यात्रा पाबंदियों की कड़ी आलोचना की। घालेनोई ने कहा कि यात्रा पाबंदियों की वजह से उनकी टीम और खिलाड़ियों को नुकसान हुआ।

आरसीए एड-हॉक पैनल को 10वीं बार मिला कार्य विस्तार, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

जयपुर, 27 जून (आईएएनएस)। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का कार्यकाल राज्य सरकार ने तीन महीने और बढ़ा दिया है। एसोसिएशन अगले तीन महीने एक एड-हॉक कमेटी के तहत काम करता रहेगा। पहली बार 2024 में हुई नियुक्ति के बाद बोर्ड के इस पैनल का कार्यकाल 10वीं बार बढ़ाया गया है।

विंबलडन का ‘दिल’ सेंटर कोर्ट, जानिए कैसे हुई शुरुआत और क्या है खासियत

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। टेनिस के खेल में 'विंबलडन' सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। पहली बार विंबलडन का आयोजन साल 1877 में हुआ था। घास पर खेले जाने वाले इस लोकप्रिय टूर्नामेंट में सेंटर कोर्ट को खास अहमियत दी जाती है। सेंटर कोर्ट को विंबलडन का 'दिल' भी कहा जाता है, जहां टूर्नामेंट के कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले जा चुके हैं।

बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम चैंपियनशिप: भारत ने कजाकिस्तान पर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल...

यात्सुशिरो, 27 जून (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने शनिवार को यहां अपने ग्रुप सी के पहले मैच में कजाकिस्तान पर 2-0 (55-31, 55-21) से शानदार जीत के साथ बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

यूएस ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत, देविका, रौनक ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

फुलर्टन, 27 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने जापान की तीसरी सीड रीको गुंजी को हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, रौनक चौहान भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

खरी बात