‘मैं बलि का बकरा हूं, मेसी ने मेरी गिरफ्तारी का विरोध किया था,’ सॉल्ट...
कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। मेसी इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची भगदड़ के मामले में चुप्पी तोड़ी है। शताद्रु ने खुद को 'बलि का बकरा' बताते हुए कहा है कि उन्हें मेसी को कोलकाता लाने का अफसोस है। शताद्रु ने तत्कालीन खेल मंत्री अरूप बिस्वास की मैदान पर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाते हुए खुलासा किया है कि जब पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर गिरफ्तार किया था, तो मेसी और उनके मैनेजर ने इसका विरोध किया।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड की टीम घोषित, इंग्लैंड की पूर्व स्पिनर...
ग्लासगो, 11 मई (आईएएनएस)। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाएं हाथ की स्पिनर क्रिस्टी गॉर्डन को स्कॉटलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को ग्रुप-बी में मेजबान इंग्लैंड, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। इस टीम का अभियान 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में आयरलैंड के खिलाफ शुरू होगा।
सौरभ चौधरी: पैसे मांगकर पिता ने दिलाई पिस्टल, एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले...
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। खेल के मैदान में उम्र कोई खास मायने नहीं रखती है। अगर कुछ मायने रखता है, तो वो है आपका जुनून। भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। सौरभ ने एशियाई खेलों में महज 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाते हुए इतिहास रचा।
‘मैं मैदान पर उतरने के लिए बहुत उत्साहित हूं,’ ईयूटी20 लीग में खेलने को...
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से दोबारा मिलने और क्रिकेट मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहीर खान बेल्जियम की पहली 'ईयूटी20 लीग' में 'एंटवर्प एंकर्स' टीम के सह-मालिक हैं। यह टूर्नामेंट 6 से 14 जून तक चलेगा।
आईसीसी की वार्षिक पुरुष वनडे रैंकिंग में भारत ‘नंबर-1’, पाकिस्तान को झटका
दुबई, 11 मई (आईएएनएस)। आईसीसी ने सोमवार को पुरुषों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत 'नंबर-1' बना हुआ है। हालांकि, शीर्ष पर उसकी बढ़त जरूर कम हो गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान एक पायदान नीचे खिसक गया है।
एनजेड20: अब दिसंबर 2027 में शुरू हो सकेगी न्यूजीलैंड की नई टी20 लीग
ऑकलैंड, 11 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी नई पुरुषों और महिलाओं की टी20 लीग 'एनजेड20' की प्रस्तावित शुरुआत को टाल दिया है। उम्मीद है कि अब यह टूर्नामेंट साल 2027 की शुरुआत के बजाय दिसंबर 2027 में होगा।
आर अश्विन की चाहत, भारतीय टी20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की 2 विकेट से रोमांचक जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी की मांग की है।
वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
गीजा, 11 मई (आईएएनएस)। वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत की चुनौती खत्म हो गई है। वीर चोटरानी को गोल्फ सेंट्रल पाम हिल्स में पुरुषों के दूसरे राउंड में मिस्र के वर्ल्ड नंबर 1 और डिफेंडिंग चैंपियन मुस्तफा असल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
एएफसी अंडर 17 एशियन कप: उज्बेकिस्तान से 0-3 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई...
जेद्दा, 11 मई (आईएएनएस)। किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी हॉल स्टेडियम में एएफसी अंडर 17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 के ग्रुप डी के आखिरी मुकाबले में भारत को डिफेंडिंग चैंपियन उज्बेकिस्तान से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
शिखा पांडे: इंजीनियर की डिग्री, वायु सेना से खास नाता, दो विश्व कप फाइनल...
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। इंजीनियर की डिग्री, वायसुना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट की पोस्ट और फिर क्रिकेट के मैदान पर बनाई अपनी तेज गेंदबाजी से अलग पहचान। भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी शिखा पांडे ने एक जिंदगी में अपने कई सपनों को पूरा किया है। शिखा साल 2017 में हुए महिला वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।

