हॉकी इंडिया ने 31 सदस्यों वाली सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। देश में हॉकी की स्थिति मजबूत होती रहे, इसके लिए हॉकी इंडिया लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत हॉकी इंडिया द्वारा सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है। कैंप 11 से 20 मई 2026 तक आयोजित होगा और इसमें 31 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को हराकर जीता...
ग्रेटर नोएडा, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की टीम ने 5वीं नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता।
महिला टी20 विश्व कप 2026: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, लगातार तीसरी बार...
ढाका, 10 मई (आईएएनएस)। 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। निगार सुल्ताना की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगी।
कश्मीर में गोल्फ टूरिज्म को बूस्ट, राष्ट्रीय-अंतरारष्ट्रीय स्तर पर दिलाएंगे इस खेल में पहचान...
श्रीनगर, 10 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर में गोल्फ टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। इस साल यहां कई राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
अजान अवैस डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज बने
ढाका, 10 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन (रविवार) पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे अवैस ने शतक लगा दिया। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले अजान अवैस पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज बने हैं।
विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नोटिस के बावजूद लड़ाई जारी रखने...
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बावजूद दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।
इटैलियन ओपन: जैनिक सिनर ने सेबेस्टियन ऑफनर को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई
रोम, 10 मई (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटैलियन ओपन की धमाकेदार शुरुआत की है। सिनर ने दूसरे राउंड में सेबेस्टियन ऑफनर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।
पहली गेंद फेंकते ही लगा था मेरे लिए विकेट में कुछ है: राशिद खान
जयपुर, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। शुभमन गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी और राशिद खान की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीटी ने आरआर को 77 रन से हरा दिया। राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर ‘संडे ऑन साइकिल’ के विशेष संस्करण...
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हर रविवार को मनाया जाने वाला 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें कई एथलीटों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
आईपीएल 2026: जीटी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो आरआर टॉप-4 से बाहर, अब...
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है।

