विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश ने बल्लेबाजी चुनी, दो बदलावों के साथ उतरी भारतीय...
मैनचेस्टर, 25 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी हैं। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। अरुंधति रेड्डी और प्रेमा रावत यह मैच नहीं खेल रही हैं, जबकि रेणुका ठाकुर और राधा यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। वहीं, बांग्लादेशी खेमे में कोई बदलाव नहीं है।
फीफा विश्व कप: मोरक्को के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने पर कोच मोहम्मद औआहबी...
अटलांटा, 25 जून (आईएएनएस)। मोरक्को के हेड कोच मोहम्मद औआहबी ने कहा कि हैती पर 4-2 से जीत के साथ फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने के बाद उनकी टीम अब एक अलग स्तर पर काम कर रही है। हैती पर जीत के साथ मोरक्को ग्रुप सी से आगे बढ़ गया। यह पहली बार था जब उत्तर अफ्रीका के इस देश ने विश्व कप के किसी एक मैच में चार गोल किए।
साई सुदर्शन का शतक, इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले दिन 4...
गाले, 25 जून (आईएएनएस)। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच (4 दिवसीय) खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ओपनर साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
टी20 सीरीज: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा भारत, नई भूमिका...
बेलफास्ट, 25 जून (आईएएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को टी20 सीरीज के दो मैच खेले जाने हैं। दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयोजित होंगे। यह सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक नए अध्याय की शुरुआत भी होगी।
एमपीएल 2026 में आईसेक्ट इंडिया हर 100 रन पर दे रहा बेटियों को निशुल्क...
भोपाल : 25 जून/ मध्यप्रदेश लीग (MPL) 2026 में आईसेक्ट इंडिया द्वारा उतारी गई रॉयल निमाड़ ईगल्स टीम इस वर्ष मैदान पर प्रदर्शन के...
रोहन बोपन्ना ने विंबलडन 2026 से पहले अपने आदर्श स्टीफन एडबर्ग की सलाह को...
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम की शुरुआत से पहले दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने उस मार्गदर्शन का जिक्र किया है, जिसकी वजह से उनका करियर लंबा रहा और 2024 में उन्होंने अपना पहला पुरुष डबल्स का खिताब जीता।
बीडब्लयूएफ यूएस ओपन: तन्वी, देविका, रौनक और श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत
फुलरटन (यूएस), 25 जून (आईएएनएस)। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार ने 'यूएस ओपन' में शानदार शुरुआत करते हुए आसान जीत दर्ज की है।
जम्मू-कश्मीर में एनसीओई को मंजूरी, एलजी सिन्हा ने पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री...
श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा में पहले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। इसके लिए उप-राज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को धन्यवाद दिया है।
रोनाल्डो और मेसी की मैदान पर बेहतर करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा...
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इतने लंबे और सफल करियर के बाद भी ऊंचे स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की इच्छाशक्ति ही इन दोनों खिलाड़ियों को खास बनाती है।
रायन कुक ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा
एम्स्टर्डम, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीबी) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कुक के इस फैसले के साथ उनका चार साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

