राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पिछले 2 दशक में भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में रोहित शर्मा को सम्मानित किया।

मेसी इवेंट मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल के पूर्व खेल मंत्री की...

कोलकाता, 23 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को उसी कोर्ट की सिंगल-जज बेंच के पिछले आदेश को बरकरार रखा, जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास को 17 अगस्त तक पुलिस की सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा दी गई थी।

तलवारबाजी में भारत एक उभरता हुआ देश, बेहतर परिणाम के लिए विदेशी कोच की...

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। जापान की पुरुष और महिला सेबर (तलवारबाजी) टीमों के हेड कोच जेरोम गुथ ने भारत मंडपम में सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान कहा कि यह उनका भारत का पहला दौरा है और उनके लिए मैदान के अंदर और बाहर सकारात्मक रहा है।

दिल्ली प्रीमियर लीग: 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा तीसरा सीजन,...

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में जागरूकता फैलना के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम: पीटी उषा

तिरुवनंतपुरम, 23 जून (आईएएनएस)। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने कहा है कि हम एशियन गेम्स से पहले एक फन रन आयोजित करना चाहते हैं। इसका उद्देश्य एशियन गेम्स के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विंबलडन में सर्वाधिक ‘मेंस सिंगल्स’ खिताब जीतने वाले दिग्गज

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। टेनिस टूर्नामेंट की सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता 'विंबलडन' की शुरुआत साल 1877 में हुई थी। विंबलडन सिंगल्स को अक्सर टेनिस की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित खिताब माना जाता है। पुरुषों में इंग्लैंड के स्पेंसर गोर ने पहला सिंगल्स खिताब अपने नाम किया था।

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: नरवाल ने रजत और युग प्रताप ने कांस्य पदक...

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए एक और शानदार दिन रहा। देश के लिए निशानेबाजों ने तीन और पदक अपने नाम किए। शिवा नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10मीटर एयर पिस्टल मेन जूनियर इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं, युग प्रताप सिंह राठौर ने इसी इवेंट में कांस्य पदक जीता।

आईसीसी रैंकिंग: स्मिथ को पछाड़कर ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं श्री चरणी

दुबई, 23 जून (आईएएनएस)। भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी पहली बार आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं। श्री चरणी को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जिन्होंने इस संस्करण के 3 मुकाबलों में अब तक 10 विकेट हासिल किए हैं। 21 वर्षीय चरणी फिलहाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

आईपीएल: 12 करोड़ के घाटे के साथ डीसी में लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप अगले...

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक बड़ी ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब एलएसजी से डीसी में चले जाएंगे, जबकि डीसी के कुलदीप यादव अगले सीजन में एलएसजी के लिए खेलते दिखेंगे। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की।

नितीश रेड्डी आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को पहली बार टीम...

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह दी है। सूर्यांश को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

खरी बात