नाडा ने यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नोटिस जारी किया: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने कथित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एंटी-डोपिंग नियमों के तहत जगह न बताने पर नोटिस जारी किया है।
पेंटाला हरिकृष्णा: शतरंज में वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले दिग्गज...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। शतरंज की दुनिया में जिन खिलाड़ियों ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है, उनमें पेंटाला हरिकृष्णा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। हरिकृष्णा को तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ी माना जाता है।
रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने आई महिला फैन का फोन स्विच ऑफ हो...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। रोहित जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेने वाले फैंस की भीड़ लग जाती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अगला मैच रायपुर में रविवार को होने वाला है। दोनों टीमें इस मैच के लिए रायपुर में पहुंच गई हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यहां भी फैंस के बीच क्रेज दिखा।
वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप: वीर चोटरानी ने पहले मैच में अभय सिंह को हराया
गीजा, 9 मई (आईएएनएस)। भारत के वीर चोटरानी ने यहां पाम हिल्स क्लब और पीजीसी गोल्फ सेंट्रल मॉल में वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुषों के पहले राउंड में हमवतन अभय सिंह को पांच गेम तक चले मुकाबले में मात दी।
इटैलियन ओपन: दुनिया के 79वें नंबर खिलाड़ी डारियो प्रिजमिक से हारकर बाहर हुए नोवाक...
रोम, 9 मई (आईएएनएस)। छह बार के इटैलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच दुनिया के 79वें नंबर के खिलाड़ी डारियो प्रिजमिक से तीन सेट हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। प्रिजमिक ने पहला सेट हारते हुए जोरदार वापसी की और दूसरा और तीसरा सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
आईपीएल 2026: केकेआर से मिली हार के बाद निराश डीसी कप्तान अक्षर पटेल का...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। डीसी शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार गई। सीजन के 11वें मैच में डीसी की यह सातवीं हार थी। इस हार के साथ टीम के लिए प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है। कप्तान अक्षर पटेल तो अगले सीजन की बात भी करने लगे हैं।
नेमार श्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक, विश्व कप के लिए उनका समर्थन करूंगा: लियोनल मेसी
ब्यूनस आयर्स, 9 मई (आईएएनएस)। दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का मानना है कि ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार अभी भी इस खेल के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मेसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्राजील का यह फॉरवर्ड अगले महीने होने वाले फीफा विश्व कप में खेलेगा।
फिन एलन: आईपीएल में शतक लगाने वाले केकेआर के चौथे और न्यूजीलैंड के दूसरे...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले की सारी लाइमलाइट फिन एलन लूट ले गए। केकेआर के इस सलामी बल्लेबाज ने विस्फोटक शतक लगाते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलायी, बल्कि आईपीएल इतिहास में कोलकाता की तरफ से शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। आईपीएल में कोलकाता के किसी बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक भी है।
आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा...
जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।
आईपीएल 2026: डीसी पर जीत के साथ सातवें नंबर पर पहुंची केकेआर, डीसी अंकतालिका...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। डीसी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, और उसे 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही डीसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

