अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद शुभमन गिल की नजर इंग्लैंड दौरे...

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीती। शुभमन गिल की भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका रही और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

ऑल-राउंडर के पास मैच जिताने के कई मौके होते हैं: माधव तिवारी

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर माधव तिवारी ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। मौजूदा समय में माधव तिवारी मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 में उज्जैन फाल्कन्स के लिए खेल रहे हैं। माधव तिवारी ने कहा है कि उनके लिए निजी रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है।

तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को छकाने में माहिर कार्तिक त्यागी, जो बन सकते हैं...

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। महज 25 वर्षीय कार्तिक त्यागी ने लगातार 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल में अपनी धारदार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले दाएं हाथ के गेंदबाज नई गेंद के साथ और डेथ ओवर्स में उपयोगी विकल्प हैं। नई गेंद और पुरानी गेंद से गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।

मकाऊ ओपन: सेमीफाइनल में अस्मिता चालिहा की हार, भारत का सफर खत्म

मकाऊ, 20 जून (आईएएनएस)। मकाऊ ओपन सुपर 300 में शनिवार को भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में अस्मिता चालिहा को साउथ कोरिया की पार्क गा यून के हाथों सीधे गेम में 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला सिर्फ 38 मिनट तक चला।

रोहित शर्मा: 79 रनों की पारी खेल ‘हिटमैन’ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर...

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला था। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110, रोहित शर्मा के 79 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 20 रन की बदौलत भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। जायसवाल ने विजयी छक्का लगाया।

वनडे सीरीज: प्रसिद्ध के बाद रोहित-यशस्वी का जलवा, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर...

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जिसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की मजबूत साझेदारी की। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहले वनडे सीरीज जीत है।

‘गोल्फ भारत में पर्यटन, निवेश और परिवार की भागीदारी को बढ़ा सकता है’: अमनदीप...

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के सीईओ अमनदीप सिंह जोहल ने कहा है कि गोल्फ में भारत में पर्यटन, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने का बड़ा कारण बनने की क्षमता है। यह खेल परिवारों को साथ लाने में भी सक्षम है।

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे...

साउथेम्प्टन, 20 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने रनों के अंतर से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने शनिवार को द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 98 रन से जीत हासिल की।

द ओवल टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 463 रन का लक्ष्य

द ओवल, 20 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने 'द ओवल' में खेले जा रहे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 463 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 सत्र का समय है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: बेथ मूनी की तूफानी पारी, नीदरलैंड को 98 रन से...

साउथेम्प्टन, 20 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मैच में नीदरलैंड को 98 रन से करारी शिकस्त दी। यह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत भी रही। इस वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 'ग्रुप-ए' में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।

खरी बात