चेन्नई में ‘प्रसिद्ध’ हुए कृष्णा, फेंका वनडे फॉर्मेट का सबसे बेहतरीन स्पेल
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को चेन्नई में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यादगार बन गया। कृष्णा ने अपने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लिए और चेन्नई में वनडे फॉर्मेट में सबसे बेहतर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: डॉ. मनसुख मांडविया, अक्षय कुमार नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 जून (रविवार) को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल और श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अभिनेता अक्षय कुमार हिस्सा लेंगे। 'स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग' थीम पर आधारित योग सेशन में लगभग 3000 लोग हिस्सा लेंगे।
भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स:...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारत में 'फॉर्मूला 1' को फिर से शुरू करने और मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए एक खास टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जिसका काम देश में इस खेल के लंबे समय के विकास के लिए रोडमैप तैयार करना होगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान: वनडे में ‘अनूठा अर्धशतक’, इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंचे...
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई ने वनडे फॉर्मेट की 36 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ओमरजाई सबसे कम पारियों में यह कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: समीर, रोहित कान्यन ने स्वर्ण पदक जीता, भारतीय टीम...
सुहल, 20 जून (आईएएनएस)। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने बताया कि जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम के लिए शनिवार का दिन (प्रतियोगिता का दूसरा दिन) शानदार रहा। भारतीय टीम के निशानेबाजों ने पांच पदक जीते।
पिछले मैच का खिलाड़ियों के शरीर पर असर पड़ा, सभी ने अपनी जरूरतों के...
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने स्वीकारा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान लखनऊ में गर्मी के बीच खिलाडियों के शरीर पर असर पड़ा था। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए सभी ने अपनी जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग की।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन से पहले विराट कोहली का...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 14 से 19 जुलाई तक 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को इस सीरीज के भारतीय टीम का चयन करना है। इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के खेलने की संभावना है, लेकिन उन्हें टीम चयन से पहले फिटनेस टेस्ट देना होगा। कोहली की फिटनेस जांच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी।
राजिंदर गोयल: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट, जेल से कुख्यात डकैत ने लिखा पत्र,...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले राजिंदर गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, शानदार घरेलू करियर के बावजूद उन्हें कभी भारतीय टीम की ओर से खेलने का अवसर नहीं मिला। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार जेल में बंद कुख्यात डकैत ने उन्हें पत्र लिखकर उनकी उपलब्धि की सराहना की थी।
एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप: भारतीय टीम ने चिली को हराकर फाइनल में जगह...
ऑकलैंड, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड में एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत थी।
तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन...
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

