बेहतरीन फॉर्म में सैमसन, वह जानते हैं कि किन गेंदबाजों को टारगेट करना है:...
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10 मुकाबलों में 57.43 की औसत के साथ 402 रन बना चुके हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिनकी गेम अवेयरनेस ने अरुण जेटली स्टेडियम में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई।
आईपीएल 2026: जानिए आखिर क्यों केएससीए से छिनी फाइनल मैच की मेजबानी?
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल की मेजबानी का अधिकार छिन गया है। इस सीजन का फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाना था, लेकिन अब यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। स्थानीय अधिकारियों और स्टेकहोल्डर्स की तरफ से लगातार आ रही विवादित मांगों और इंतजामों से जुड़ी चिंताओं के चलते यह फैसला लिया गया है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, बैबेट डी लीड संभालेंगी...
एम्स्टर्डम, 6 मई (आईएएनएस)। नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बैबेट डी लीड को टीम की कमान सौंपी गई है, जो उनका पहला बड़ा टी20 टूर्नामेंट होगा। यह टूर्नामेंट 12 जून को इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। नीदरलैंड्स पहली बार इस मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें शामिल होंगी।
पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं, बहुपक्षीय आयोजनों के लिए दरवाजे खुले
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। खेल मंत्रालय ने बुधवार को दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर भारत का प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत की तरफ से आयोजित बहुपक्षीय आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगी।
श्रीलंका दौरे के लिए घरेलू स्टार्स को न्यूजीलैंड की महिला-ए टीम में मौका
ऑकलैंड, 6 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने श्रीलंका के विमेंस-ए दौरे के लिए टीम घोषित की है, जिसमें कई उभरती हुई खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरे में 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत 12 मई को दांबुला में होगी।
आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना
लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईसीसी टी20 रैंकिंग: अभिषेक और ईशान का दबदबा कायम, बांग्लादेश के खिलाड़ियों को हुआ...
दुबई, 6 मई (आईएएनएस)। आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है।
‘सीएसके के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत था, डीसी से लगातार हो रही...
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पटेल के इस फैसले की आलोचना की है।
संजू सैमसन का यही अवतार हम देखना चाहते थे: दीप दासगुप्ता
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया और इससे जुड़े लोगों को रोमांचित किया हुआ है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन की पारी खेल सीएसके की जीत की पटकथा लिखने वाले सैमसन की पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने प्रशंसा की है।
एसआरएच बनाम पीबीकेएस मुकाबला रोमांचक होगा: संजय बांगड़
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच बुधवार की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला अंकतालिका के लिहाज से बेहद अहम है।

