विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: आयरलैंड की टीम में बदलाव, चोटिल आवा कैनिंग की जगह...
लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज जेन मैगुआर को शामिल किया है, क्योंकि मीडियम पेसर आवा कैनिंग पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गई हैं।
बर्लिन ओपन: एला बार्टुनकोवा ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
बर्लिन, 17 जून (आईएएनएस)। बर्लिन ओपन बुधवार को एलेक्जेंड्रा एला और निकोला बार्टुनकोवा ने अपने से अधिक अनुभवी खिलाड़ियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: स्मृति-शेफाली के बीच शतकीय साझेदारी, नीदरलैंड को 210 रन का...
लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में जीत के लिए 210 रन का विशाल टारगेट रखा है। 'ग्रुप-ए' का यह मुकाबला बुधवार को हेडिंग्ले में खेला जा रहा है।
भारतीय टीम की जर्सी पहनना और खेलना सपना था: प्रिंस यादव
लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना स्टेडियम में आयोजित दूसरे वनडे में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने डेब्यू किया। भारतीय टीम के लिए डेब्यू को प्रिंस यादव को अपनी जिंदगी का सपना पूरा होना बताया है। प्रिंस यादव को भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कैप दिया। यह प्रिंस के लिए बेहद खास अवसर था।
कोलकाता: कैब ने राज्य के खेल मंत्री को लिखा पत्र, अभिषेक डालमिया की मंशा...
कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. इंद्रनिल खान (स्वतंत्र प्रभार) को द क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) की तरफ से एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कैब में मजबूत शिकायत निवारण सिस्टम, न्यायिक जांच और संतुलन की फिर से पुष्टि की बात कही गई है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में नंदिनी...
लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ हेडिंग्ले में जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। भारत ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में हैट्रिक लेने वालीं 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को मौका दिया है।
महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश का सरेंडर, 63 गेंद पहले 9...
लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। बांग्लादेश की टीम को 63 गेंद पहले ही 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की दूसरे मैच में दूसरी जीत है, जबकि बांग्लादेश की दूसरे मैच में पहली हार।
पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026: आईपीए ने अर्जुन सिंह, वीर शाह, नाओमी अमलसदीवाला को दी...
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) ने 12-14 जून तक अहमदाबाद में हुए आधिकारिक चयन प्रक्रिया के बाद पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की घोषणा की।
न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
क्राइस्टचर्च, 17 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है।
मेक्सिको करेगा एलए 28 महिला बास्केटबॉल प्री-क्वालिफायर मुकाबलों की मेजबानी
मीस (स्विट्जरलैंड), 17 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (एफआईबीए) ने बताया है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स के लिए महिला बास्केटबॉल प्री-क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन मेक्सिको के ग्वाडलहारा में किया जाएगा।

