रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा...
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। ये ट्रायल्स 30 मई से शुरू होंगे।
केरल: ‘फीफा वर्ल्ड कप’ से पहले मलप्पुरम में ‘कबाड़’ से अनूठी कलाकृति तैयार, 6...
मलप्पुरम (केरल), 23 मई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है। ऐसे में मलप्पुरम नगर पालिका ने शानदार तरीके से फुटबॉल के इस महाकुंभ का स्वागत किया है। कुन्नुम्मल के डिवाइडर पर एक विशाल कलाकृति लगाई गई है, जिसमें एक फुटबॉल और बूट पहने एक पैर को 'बाइसाइकिल किक' मारते हुए दिखाया गया है। यह कलाकृति पूरी तरह से बेकार प्लास्टिक की बोतलों से तैयार की गई है, जो दुनिया को फुटबॉल के प्रति मलप्पुरम के जुनून को दिखाती है।
आईपीएल के अनुभव से सिर्फ टी20 क्रिकेट ही नहीं, बहुत कुछ सीखा: रचिन रवींद्र
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट की तैयारी के लिए आईपीएल को बीच में छोड़कर स्वदेश वापस लौट गए थे। रवींद्र अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की सहमति से वापस गए थे। इस ऑलराउंडर का कहना है कि आईपीएल से जल्दी लौटने की वजह से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट से पहले मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार होने में मदद मिली है।
एर्लिंग हालैंड: नॉर्वे को 28 वर्षों बाद फीफा वर्ल्ड कप में पहुंचाने वाले खिलाड़ी,...
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। नॉर्वे के फुटबॉलर एर्लिंग ब्रूट हालैंड को 'गोल-मशीन' कहा जाता है। 21 जुलाई 2000 को इंग्लैंड के लीड्स में जन्मे एर्लिंग एथलीट परिवार से हैं। उनके पिता अल्फ-इंगे हालैंड एक प्रोफेशनल फुटबॉलर थे। मां ग्राय मारिता ब्राउन हेप्टाथलॉन में नाम कमा चुकी हैं, जबकि दादा नॉर्वे में एक मशहूर धावक थे।
विश्व कप 2027 से पहले मजबूत टीम का निर्माण हमारा लक्ष्य: पाकिस्तान के हेड...
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने कहा है कि हमारा ध्यान वनडे विश्व कप 2027 के लिए मजबूत और संतुलित टीम बनाने पर है। हेड कोच ने कहा कि आने वाले समय में हमारी रणनीति खिलाड़ियों का पूल बनाने पर होगी।
वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी पाकिस्तानी टीम, मगर सता रहा इस बात...
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने कहा है कि उनकी टीम का पूरा फोकस आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम बनाने पर है। पुरुषों का वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर के बीच खेला जाना है। हालांकि, हेसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को लेकर थोड़े चिंतित जरूर हैं।
डार्विन नुनेज: गरीबी में बीता बचपन, ब्राजील के खिलाफ दिलाई ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड कप...
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। 18 अक्टूबर, 2023 की तारीख शायद उरुग्वे के फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार तारीख में से एक है। इसी तारीख को उरुग्वे ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में वो कर दिखाया था, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। उरुग्वे ने 22 साल का सूखा खत्म करते हुए ब्राजील को हराया था। उरुग्वे की इस ऐतिहासिक जीत के नायक प्रमुख स्ट्राइकर डार्विन नुनेज रहे थे।
मानसिक दबाव के बावजूद आईपीएल घरेलू क्रिकेट से आसान है: मुकुल चौधरी
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में जिन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, उनमें एक नाम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे मुकुल चौधरी का भी है। मध्यक्रम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने छक्के लगाने की काबिलियत की बदौलत जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। मुकुल ने आईपीएल के दबाव और टीम की उम्मीदों के हिसाब से खुद को ढालने के बारे में खुलकर बात की है।
बेंगलुरु: नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में बॉक्सिंग कोच पर केस दर्ज
बेंगलुरु, 23 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरु के एक निजी बॉक्सिंग क्लब से जुड़े एक बॉक्सिंग कोच के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। यह कानूनी कार्रवाई 17 साल की एक बॉक्सर और उसकी मां के आरोपों के बाद की गई है। उन्होंने कोच पर गलत व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
इरफान पठान ने ईशान किशन की बल्लेबाजी को सराहा, बोले- एसआरएच के लिए निभा...
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने ईशान किशन की सराहना की है। पठान का कहना है कि ईशान नंबर तीन की पोजीशन पर बेहद जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस सीजन में यह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की सबसे बड़ी ताकत रही है।

