आईपीएल 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को झटका, चोटिल जैकब बेथेल शेष सीजन से...

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 'प्लेऑफ' से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल शेष सीजन से बाहर हो गए हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान बाईं अनामिका उंगली में चोट लगी थी। बेथेल अब आगे की जांच के लिए इंग्लैंड लौटेंगे।

आईपीएल 2026: आरआर ने इंजर्ड रवि सिंह की जगह इमानजोत चहल को टीम में...

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने पंजाब के बाएं हाथ के स्पिनर इमानजोत चहल को विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह टीम में शामिल किया है। रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं।

फीफा: आर्सेनल के स्टार खिलाड़ी एथन नवानेरी को इंग्लैंड के प्री-वर्ल्ड कप ट्रेनिंग कैंप...

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। एथन नवानेरी को अमेरिका में इंग्लैंड के प्री-वर्ल्ड कप तैयारी कैंप में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। आर्सेनल का यह युवा खिलाड़ी फ्लोरिडा में सीनियर टीम के साथ जुड़ेगा। उनके साथ एलेक्स स्कॉट, जोश किंग और रियो न्गुमोहा भी होंगे। यह सब इस गर्मी में बाद में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की तैयारियों का हिस्सा है।

कर्नाटक में बन रहा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सीएम सिद्दारमैया ने...

बेंगलुरु, 23 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने शहर के पास सूर्यनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू किया है, जिससे खेल, पर्यटन, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बैडमिंटन: मलेशिया मास्टर्स फाइनल में दिखेगा चीनी शटलरों का दबदबा

कुआलालंपुर, 23 मई (आईएएनएस)। मलेशिया की राजधानी में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीरीज इवेंट के शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद, चीनी शटलर्स ने 2026 मलेशिया मास्टर्स के चार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में भारत ने पहले दिन सकारात्मक शुरुआत की है। वियतनाम के तटीय शहर दा नांग में शनिवार कोटिएन सोन स्पोर्ट्स सेंटर में ग्रीको-रोमन पहलवान सागर सिंह और सूरज अपने-अपने गोल्ड मेडल मुकाबलों में पहुंच गए।

आईपीएल 2026: एलएसजी के खिलाफ पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने लखनऊ पहुंचे फैंस, प्लेऑफ...

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पीबीकेएस को हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

कोलकाता: पूर्व सीएम ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, 2017...

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की डिजाइन की गई एक विवादित फुटबॉल मूर्ति को तोड़ दिया गया है। मूर्ति का टूटना राज्य की राजनीति और खेल जगत दोनों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

आईपीएल 2026: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी चुनी, एलएसजी...

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पीबीकेएस के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है, जिसमें उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

लंका प्रीमियर लीग 2026 के लिए 650 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

कोलंबो, 23 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन ने जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की है। 1 जून को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट से पहले 650 से ज्यादा विदेशी क्रिकेटर्स ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को रजिस्टर किया है।

खरी बात